सिम्स आगजनीः आप नेताओं ने घेरा कलेक्टर कार्यालय..कहा..परिजनों को मिले मुआवजा…दोषियों पर हो कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर–आम आदमी पार्टी नेताओं ने आज सिम्स आगजनी और नवजात बच्चों की हो रही मौत पर नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सिम्स प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आप नेताओं ने इस दौरान सिम्स प्रबंधन पर लारपवाही समेत कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पांच सूत्री मांंग पत्र देने के बाद आप नेताओं ने सिम्स में धरना प्रदर्शन किया। प्रबंधन हाय हाय के नारे भी लगाए।बीते मंगलवार को सिम्स में आगजनी के बाद  एनआईसीयू में धुआं भर गया। इस समय एनआईसीयू में 22 नवजात बच्चों का इलाज चल रहा था। आनन फानन में सिम्स प्रबंधन ने सभी नवजात बच्चों को अलग अलग निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना के दिन ही दो बच्चों की मौत हो गयी। जबकि तीन बच्चों ने दूसरे और तीसरे दिन दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दो बच्चे अपोलो में गंभीर हालात में है। स्थिति नाजुक बनी हुई है। सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      घटना के बाद सिम्स प्रबंधन के खिलाफ लगातार विरोध के सुर उठने लगे हैं। आज आप नेताओं ने सिम्स आगजनी और बच्चों की लगातार हो रही मौत को लेकर नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। जिला प्रशासन के अधिकारी विरेन्द्र लक़ड़ा को पांंच बिन्दु का ज्ञापन देकर सिम्स प्रबंधन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग की है।

       आप नेता जसबीर सिंंह,प्रियंका शुक्ला,अरविन्द पाण्डेय नन्द कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रखा। इसके पहले जिला प्रशासन को दिए गए पत्र में आप नेताओं ने कहा कि सिम्स आगजनी के बाद सभी मृत पांचो बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए मुआवजा दी जाए। चूंकि सभी नवजात निजी अस्पताल में भर्ती हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती बच्चों के माता पिता गरीब परिवार से हैं। उनके सामने खाने पीने की समस्या आ रही है। इसलिए उनकी भरण पोषण की व्यवस्था की जाए।

                        आप नेताओं ने विरेन्द्र लकड़ा से कहा कि हमारी मांंग है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द खख्त कार्रवाई की जाए। ताकी सिम्स समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सालयों में बेहतर सन्देश जाए। कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार की तरह लापरवाही बर्दास्त नहीं करेगी।

                  आप नेताओं ने कहा कि जानकारी के अनुसार सिम्स में इलेक्ट्रिशन का पद नहीं है। सभी बिजली के काम वार्ड व्याय या चौकीदारों से कराया जाता है। इसकी भी जांच हो। सिम्स जैसे बड़े अस्पताल में इस प्रकार की लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है..जवाबदेही तय की जाए। आप नेताओं ने मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की बात कही।

सिम्स मे भी प्रदर्शन

          आप नेताओं ने जिला कार्यालय के बाद सिम्स में धरना प्रदर्शन किया। घटना और बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सिम्स प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रबंधन को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

close