सिम्स के डॉक्टरों के लिए मकान जल्द-सिंह

Shri Mi
2 Min Read

cims_febबिलासपुर।सिम्स के इमरजेन्सी डाॅक्टर्स और वरिष्ठ कन्सलटेंट तथा अन्य डाॅक्टरों के लिए आवासों की व्यवस्था शीघ्र होगी। सचिव पी.डब्ल्यू.डी. श्री सुबोध सिंह चिकित्सकों के आवास व्यवस्था के लिए छ.ग. हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित अभिलाषा परिसर, सिम्स परिसर तथा कोनी के प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। सुबोध सिंह ने अभिलाषा परिसर में निर्मित फ्लैटों का जायजा लिया।सिम्स द्वारा चिकित्सकों के लिए आवास व्यवस्था हेतु 21 करोड़ की लागत से 57 फ्लैट क्रय करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।सचिव ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर में कितने टावर एवं फ्लैट हैं और कितने प्रस्तावित है, इसकी जानकारी दें।उन्होंने सिम्स परिसर का भी आवासीय प्रयोजन से निरीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   वर्तमान में यहां 27 क्वार्टर बने हुए हैं जहां इमरजेंसी में कार्यरत् चिकित्सक निवास करते हैं। परिसर में खाली जगह में और क्वार्टर बनाया जा सकता है। इस दृष्टि से स्थल निरीक्षण किया गया।साथ ही कोनी के 40 एकड़ भूमि में सुपर मल्टीस्पेसिलिटी हाॅस्पिटल, कैंसर हाॅस्पिटल, चिकित्सकों एवं स्टाॅफ के लिए आवास तथा छात्रावास निर्माण हेतु सैद्धांतिक सहमति शासन से प्राप्त होने की जानकारी सिम्स के अधिकारियों ने दी और स्थल का निरीक्षण करने गए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close