सिम्स मरीज से रूपए लेते वार्ड व्याय पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

 IMG-20170120-WA0003बिलासपुर— सिम्स वार्ड व्वाय को मरीज से रूपए ऐंठते लोगों ने पकड़ा है। मरीज से थायरायड़ टेस्ट के नाम पर रूपया लिया गया है।जबकि सिम्स की थायरायड़ मशीन खराब है। आरोपी ने मरीज से बताया कि बाजार में पांच सौ रूपए में थायरायड टेस्ट होता है। लेकिन वह  तीन सौ रूपए में टेस्ट करवा दूेगा। मरीज ने जैसे ही वार्ड को तीन सौ रूपए दिये लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। डिप्टी एमएस ने वार्ड ब्वाय का विभाग बदल दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          सिम्स में आज मरीज से तीन सौ रूपए लेते वार्ड व्वाय को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है। वार्ड व्बाय का नाम राजेन्द्र पटेल है। लोगों ने उसे डिप्टी एमएसस के सामने पेश किया। जानकारी के अनुसार राजेन्द्र पटेल पैथोलेब में ब्लड कलेक्शन समेत अन्य काम करता है। दो मरीजो ने राजेन्द्र पटले को बताया कि उन्हें थायरायड टेस्ट करवाना है। राजेन्द्र ने बताया कि सिम्स में इस समय थायो टेस्टिंग मशीन खराब है। लेकिन वह बाहर से करवा देगा। गांव के मरीजों से तीन सौ ले लिया और तीन दिन बाद रिपोर्ट देने को कहा।

                                                 जब दूसरा मरीज रूपए देने लगा ठीक उसी समय कुछ पत्रकार और अन्य लोगों ने राजेन्द्र को धर दबोचा। राजेन्द्र पटेल को डिप्टी एमएस आरती पाण्डेय के सामने पेश किया गया। आरती पाण्डेय ने डांट फटकार के बाद दूसरे विभाग में काम करने का निर्देश दिया। डिप्टी एमएस ने बताया कि राजेन्द्र पटेल ठेकेदार का कर्मचारी है।

Share This Article
close