सियाराम ने कहा दावेदारी का सवाल ही नहीं…जोगी पार्टी से लडूंगा चुनाव..लेकिन भाई ने कहा..करूंगा दावेदारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस के बागी विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि मैं कांग्रेस से टिकट दावेदारी नहीं करूंगा। मुझे संगठन ने दूर रखा गया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है। मैं जनता कांग्रेस से ही चुनाव लडूंगा। परिवार के सभी सदस्य उनके साथ हैं। बेशक बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतांजली कौशिक कांग्रेस में हैं। लेकिन उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि मेरे खिलाफ परिवार का कोई सदस्य नहीं है। भाई कांग्रेस से टिकट दावेदारी करेंगे के सवाल पर सियाराम ने कहा मनहरण की इच्छा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतांजली कौशिक बहु होने के नाते उनके खिलाफ नहीं जाएगी। पिछले दो साल से गीतांजली को संगठन की गतिविधियों से दूर रखा गया है। परिवार उनके साथ है। मैं जनता कांग्रेस से ही चुनाव लडूंंगा। परिवार का एक एक सदस्य उनके साथ है। उन्होने इसे अफवाह बताया कि गीतांजलि कौशिक यदि कांग्रेस से दावेदारी करती है..या चुनाव लड़ती हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सियाराम ने बताया कि परिवार एक है..सभी लोगों का एक ही निर्णय है। सियाराम ने दो टूक कहा कि भूपेश ने खुले मंच पर मेरा अपमान किया है। कांग्रेस से टिकट दावेदारी का सवाल ही नहीं उठता है।

              जितेन्द्र कौशिक ने बताया कि सौ बार घर के सामने से कांग्रेस के बड़े नेताओं का आना जाना होता है। लेकिन मजाल है कि कांग्रेस का कोई नेता घर आकर पूछताछ करे। छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के घर भूपेश और टीएस सिंहदेव जाते हैं। लेकिन उन्होने कभी बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष या विधायक के बारे सोचा भी नहीं। इतना ही नहीं जिला संगठन के लोगों ने भी हमें पार्टी गतिविधियों से पूरी तरह दुर रखा गया है। परिवार के मुखिया निर्णय ही हमारे लिए अंतिम होगा।

सियाराम का दावा जोगी होते तो कांग्रेस सरकार बनाती

सियाराम ने कहा कि मौका अभी भी है। यदि भूपेश और जोगी मिलकर चुनाव लड़ें तो प्रदेश में भाजपा की हार निश्चित है। लेकिन यह अब संभव होते नहीं दिख रहा है। फिर भी दावा करता हूं कि इस बार जोगी की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा। सियाराम ने बताया कि अभी भी टेक्निकली मैं कांग्रेस का विधायक हूं।

close