शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग…घर समेत शादी का सामान जलकर खाक…खबर मिलते ही पहुंची दमकल टीम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— शांतिनगर के पास ठेठाडबरी में एक कच्चे मकान में आग लगने से घर का सारा सामान स्वाहा हो गया। घटना दिन के 11 से 12 बजे के बीच की बतायी जा रही है। उस समय मकान में कोई नहीं था। जानकारी के अनुसार परिवार की वरिष्ठ महिला सदस्य दिहाड़ी का काम करती है। जबकि घर मालकिन व्यूटी पार्लर के काम से शहर में ही गयी थी। आग लगने की खबर मिलते ही घर पहुंची। लेकिन इसके पहले दमकल की टीम ने पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। जिसके चलते प्रभावित घर से लगे कच्चे मकानों को बचा लिया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच शांतिनगर से लगे ठेठाडबरी बस्ती के एक मकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में लिया। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के समय घर में कोई नहीं था। बताया जा रहा है कि घर मालकिन उस समय कामधाम से बाहर गयी थी। लोगों ने बताया कि युवती घर में अकेली रहती है। घर से लगे मकान में उसकी मौसी रहती है। लोगों ने बताया कि युवती की कुछ महीने में शादी होने वाली है। उसके माता पिता कोई नहीं है।

                आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम कुछ समय बाद मौके पर पहुंच गयी। धू-धू कर जलते घर पर पानी की बौछार से आग को काबू किया गया। दमकल टीम की वजह से आस पास के घरों को जलने से बचा लिया गया। बताते चलें कि ठेठाडबरी बस्ती में रोज मजदूरी करने वालों कच्चा आशियाना है।

                     घर में आग आग करीब 11 से 12 बजे के बीच लगी। लोगों ने बताया कि युवती काम धाम से सुबह  ही निकल गयी थी। लेकिन जानकारी मिलते ही घर पहुंच गयी।

शार्ट सर्किट से लगी आग

                        जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  शार्ट सर्किट से आग लगी है। चूंकि घर में कोई नहीं था। जब धुआं के साथ लपट उठने लगी तो आग लगने की जानकारी मिली। लोगों ने बताया कि आग से सिलेन्डर भी फट गया। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से घर जलकर खाक हो गया।

घर समेत शादी का सामान जलकर खाक

        बताया जा रहा है कि घर की एक मात्र सदस्य युवती की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। उसने अपने ही हाथों शादी की खरीदी की थी। सोने चांदी के जेवर भी बनवा लिया था। घर में रूपए भी थे। लेकिन आग की चपेट में आने से शादी का सारा सामान जलकर खाक हो गया । इसके साथ ही युवती के सपनों को चकनाचूर भी कर दिया।

close