सिवरेज के 10 साल…विकास भवन के सामने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन…कहा….देना होगा क्यों का जवाब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— जिला कांग्रेस नेताओं ने निगम नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में सिवरेज के खिलाफ विकास भवन के सामने शोक मनाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आज से ठीक दस साल पहले 18 मार्च 2008 को सिवरेज का प्रोजेक्ट आया। प्रोजेक्ट शहर वासियों के लिए नासूर साबित हो गया है। दस साल बाद शहर विकास के रास्ते से भटककर बरबादी के रास्ता पकड़ लिया है। निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, पार्षद प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल और शैलेश  पाण्डेय ने बताया कि पिछले दस सालों में सिवरेज में 18 लोगों की जान जा चुकी है। 18 मार्च को सिवरेज के दस साल पूरे हो चुके हैं। हम लोग विकास भवन के सामने सिवरेज में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देकर याद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              सिवरेज के दस साल पूरे होने पर कांग्रेस नेताओं ने विकास भवन के सामने शांति के साथ बैठकर धरना किया। सिवरेज में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही बरबाद हो रहे शहर को लेकर चिंता भी जाहिर की। नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने बताया कि 18 लोगों की मौत के बाद भी सिवरेज का काम पूरा नहीं हुआ है। जिस योजना को केवल तीन साल में खत्म होना था..दस साल बाद भी आधे में लटका हुआ है। आज सिवरेज परियोजना में जान गवां चुके 18 लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी है। हम लोग की मांग है कि कुछ लोग तो अपनी जान खो चुके हैं। लेकिन अब लोगों को जिंंदा जी मारने के वजाय सिवरेज को बंद कर दिया जाए।

                      शैलेन्द्र जायसवाल ने बोला कि योजना में अब तक 5 सौ करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं। लेकिन काम कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। योजना का खर्च दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सिवरेज के नाम पर शासकीय राशि की जमकर बंदरबांट हुई है। इतना ही 18 लोग योजना में जान गवां चुके हैं। दस साल बाद भी मौत का सिलसिला जारी है ।

                                              कांग्रेस नेता और शिक्षाविद शैलेश पाण्डेय ने कहा कि यदि परियोजना ने शहर का स्वरूप बिगाड़ दिया है। बिना सोचे समझे और रणनीति के योजना को लाया गया। यदि बेहतर क्रियान्यवन होता तो आज बिलासपुर की तस्वीर ही कुछ अलग होती। लेकिन बेहतर क्रियान्यवयन में कमी और नान टेक्निकल लोगों की भागीदारी ने सिवरेज को मौत का पर्याय बना दिया। सिवरेज में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इन्हें खोने के बाद हम दुखी है। सिवरेज के दस साल पूरे होने पर मृत आत्मा को शांति के लिए कांग्रेस नेता श्रद्धांजलि देने एकत्रित हुए हैं। उम्मीद करते हैं कि परियोजना को ताला दिया जाएगा।  क्योंकि पांच सौ करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार जनता बर्दास्त  करने को तैयार नहीं है।

                 शैलेश पाण्डेय ने बताया कि जानकारी मिली है कि किसी ने वाल पेन्टिंग के आगे पीछे क्यों लिखा है। प्रश्न उठता है कि आखिर किसने और क्यों लिखा है। जब भाजपा के नेता वाल पेन्टिंग कर सकते हैं तो जनसामान्य नागरिक भी क्यों लिख सकता है। वाल पेन्टिंग से किसी ने खिलवाड़ नहीं किया है। जनता ने केवल क्यों लिखकर जवाब मांगा है। शैलेश ने वालपेन्टिंग में छेड़छाड़ मामले को लेकर किसी भी कांग्रेसी के हाथ होने से इंकार किया।

                               पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ने कहा कि हम सिवरेज पर बोलकर और पढ़कर थक गए हैं। अब जनता को ही जवाब देना है कि उन्हें सिवरेज से एतराज है। राजेश पाण्डेय ने कहा कि जनता ने बोलना भी शुरू कर दिया है।भाजपा के वाल पेन्टिंग के आगे पीछे क्यों लिखा जाना इसका जवाब है। जनता को प्रश्न करने का अधिकार है। जनता ने वाल पेन्टिंग के आगे पीछे क्यों लिखकर वही किया जो उसे करना है।

            मौन प्रदर्शन के दौरान विजय पाण्डेय,तैयब हुसैन,जावेद मेमन,हीरा यादव,रविन्द्र सिंह,सीमा पाण्डेय,सीमा सोनी,अरविन्द पाण्डेय,गौराव,शैलेश  पाण्डेय,शैलेन्द्र जायसवाल,शिवा मिश्रा, महेश दुबे,तरू तिवारी,बबलू समेत सभी कांग्रेस पार्षद और जिला कांग्रेस ईकाई के दर्जनों नेता मौजूद थे।

Share This Article
close