सिविल सर्जन ने कहा…डॉ.शेन्डे और डॉ.चौधरी के खिलाफ करूंगा शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

JILA ASPTALबिलासपुर—जिला अस्पताल कर्मचारी और डाक्टर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दिन पहले पीड़ित की मुलायाजा नहीं होने पर सिविल सर्जन वाजपेयी ने दो डाक्टरों के खिलाफ सचिव और प्रशासन से शिकायत करने का फैसला किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              मालूम हो कि एक दिन पहले पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बिलासपुर से गायब नाबालिग लड़की को रायगढ़ से हिरासत में लिया । लडकी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दिसम्बर 2016 में एक लड़के के साथ शादी के झांसे में आकर भाग गयी। पुलिस ने विशेष गुमशुदा तलाश अभियान के तहत युवती को रायगढ़ में ट्रैप किया था।

                हिरासत में लेने के बाद विशेष टीम ने युवती को सिरगिट्टी थाने के हवाले कर दिया। युवती के अनुसार जिस लड़के के साथ गयी थी। उसने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। सिरगिट्टी पुलिस ने युवती को मुलायजा के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

                          देर शाम युवती को सिरगिट्टी आरक्षक जिला चिकित्सालय मुलायजा कराने पहुंचे। मौके पर मौजूद डॉ. वंदना चौधरी ने मुलायाजा से इंकार कर दिया। वन्दना ने आरक्षक को बताया कि एक घंटे बाद डॉ. रीना शेन्डे ड्यटी पर आएंगी। मुलायजा करने की जिम्मेदारी उन्हीं की है।  एक घंटे बाद डॉ.रीना शेन्डे अस्पताल पहुंची तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। डॉ.शेन्डे ने भी मुलायजा से इंंकार कर दिया।

                 डॉ.शेन्डे ने बताया कि एक घंटे पहले युवती का मुलायजा हो जाना चाहिए था। लेकिन डॉ.वंदना चौधरी ने मुलायजा की जिम्मेदारी मुझ पर थोप दी। डॉ.शेन्डे ने आरक्षक को बताया कि अब मुलायजा कल किया जाएगा।

                                आरक्षक ने इसकी जानकारी सिरगिट्टी थाना प्रभारी राहुल तिवारी को दी। राहुल तिवारी ने तत्काल सिविल सर्जन को फोन लगाया। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार मामले में जल्द से जल्द मुलायजा होना चाहिए। देरी से साक्ष्य मिटने की आशंका रहती है। बावजूद इसके मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

                                                           सिरगिट्टी थानेदार के फोन पर सिविल सर्जन ने तत्काल दोनों डाक्टरों को फटकार लगाते हुए मुलायजा करने को कहा। आज पत्रकारों से सिविल सर्जन डॉ.वाजपेयी ने कहा कि दोनों डाक्टरों से परेशान हो चुका हूं। इसके पहले भी इन दोनों की कई बार शिकायते आ चुकी हैं। दोनों की आपसी लड़ाई में व्यवस्था प्रभावित हुई है। मैने फैसला किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ सचिव और प्रशाशन को पत्र लिखूंगा। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश भी करूंगा।

close