सीएम करेंगे चकारभाठा ओव्हरब्रिज का लोकार्पण

Shri Mi
3 Min Read

chakarbahat_overbridgeबिलासपुर।मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह शनिवार को हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के कि.मी.728/13-18 पर चकरभाठा रेल्वे क्रासिंग पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज का लोकापर्ण करंेगे। बिलासपुर चकरभाठा, बलौदा बाजार मार्ग पर आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए चकरभाठा विकास 23 करोड़ 57 लाख 55 हजार की लागत से रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण कराया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                                रेलवे ओव्हरब्रिज की कुल लम्बाई 876.36 मीटर है। जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 808.36 मीटर और रेलवे द्वारा 68 मीटर का निर्माण कराया गया है। इस पुल का निर्माण 31 मई 2016 को पूर्ण किया गया। इसके निर्माण से चकरभाठा रेलवे क्रासिंग पर आवागमन बाधित नहीं होगा एवं यातायात सुचारू रूप से जारी रहेगा।

                                                              साथ ही शनिवार को  सीएम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, चुनौतियां और आगे की राह विषय पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 03 सितंबर 2016 को क्षेत्रीय सम्मेलन  की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के जज और नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस श्री अनिल आर.दवे करेंगे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक गुप्ता, हाईकोर्ट के जज और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस श्री प्रीतिंकर दीवाकर तथा हाईकोर्ट के जज एवं हाईकोर्ट के लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस श्री गौतम भादुड़ी विशिष्ट अतिथि होंगे।

                                                           हाईकोर्ट के आॅडिटोरियम हाॅल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से पंजीयन, प्रातः 9.25 बजे से अतिथियों का आगमन, प्रातः 9.30 बजे दीपप्रज्जवलन एवं अतिथियों का स्वागत, प्रातः 9.40 बजे स्वागत उद्बोधन जस्टिस श्री प्रीतिंकर दीवाकर द्वारा, प्रातः 9.45 बजे जस्टिस श्री राजेन्द्र मेनन हाईकोर्ट मध्यप्रदेश के एक्टिंग चीफ जस्टिस और एम.पी. साल्सा के कार्यकारी अध्यक्ष का विशेष उद्बोधन, प्रातः 9.50 बजे चीफ जस्टिस श्री दीपक गुप्ता का उद्बोधन, प्रातः 9.55 बजे जस्टिस अनिल आर. दवे का उद्बोधन और प्रातः 10.10 बजे डाॅ. रमन सिंह का उद्बोधन होगा एवं प्रातः 10.25 बजे संवादपत्र का विमोचन और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा। प्रातः 10.35 बजे जस्टिस गौतम भादुड़ी द्वारा आभार प्रदर्शन किया जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close