सीएम कार्यक्रमःकांग्रेस ने किया विरोध का एलान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20160505_223225_205बिलासपुर— रिवर व्यू चौपाटी में कांक्रीट संड़क के तोड़फोड़ और स्थायी स्टेज बनाए जाने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ता और निगम कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया है। दोपहर चौपाटी पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्य बंद करने और चौपाटी में स्थायी स्टेज बनाए जाने को लेकर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कुछ देर के लिए काम बंद करवा दिया। पुलिस आने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता चौपाटी से सीधे सिटी कोतवाली पहुंचे। नारेबाजी करते हुए एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की। काफी मशक्कत के बाद शिकायत की पावती कांग्रेसियों को दी गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              रिवर व्यू क्षेत्र में कांग्रेसियों ने स्थायी स्टेज बनाए जाने का विरोध किया है। कांग्रेसियों ने चौपाटी पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांक्रीट सड़क में तोड़पोड़ किये जाने का भी विरोध किया। कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन पर आरोप लगाया है कि करोड़ों की लागत से बनाए गए रूपए को स्वागत के नाम पर बरबाद किया जा रहा है। निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सूखे की मार गुजर रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत में लाखों रूपए पानी की तरह बहाया जा रहा है। जनता पानी के लिए त्राही त्राही कर रही है। बावजूद इसके उनकी तरफ ना तो निगम का ध्यान है और ना ही संवेदनहीन सरकार का। अटल ने बताया कि रिवर व्यू क्षेत्र आम जनता के मनोरंजन और आराम का स्थान है। स्थायी स्टेज बनाकर इसे राजनीति का अखाड़ा हम नहीं बनने देंगे। कांग्रेस महामंत्री ने बताया कि जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह नहीं बहाने देंगे।

                                         संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने स्थायी स्टेज निर्माण और कांक्रीट सड़क के साथ छेड़छाड़ को गैर जिम्मेदाराना हरकर बताया है। उन्होने कहा कि बनाना तोड़ना यह समझ से परे है। कल फिर कुछ कार्यक्रम होता है तो स्टेज को भी तोड़ दिया जाएगा।जिसकी यहां ना तो अब जरूरत है और ना ही भविष्य में है। बावजूद इसके जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

                  इस मौके पर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन ने बताया कि लोकसुराज अभियान महज एक छलावा है। नगर का कोई कोना साफ नहीं है। हमारी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक दबाया जा रहा है। प्रशासन के तुगलकी फरमान से जनता का पैसा बरबाद किया जा रहा है। शहर के लोग पानी बिजली साफ सफाई को लेकर परेशान हैं। इसके लिए निगम और सरकार के पास बजट नहीेें है। लेकिन स्टेज बनाने के लिए रकम की व्यवस्था हो जाती है। शेख नजरूद्दीन ने आयुक्त और महापौर पर भी निशाना साधा है।

                              कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि लोकसुराज अभियान के नाम पर आयुक्त केवल खाना पूर्ती कर रही हैं। अधिकारी वार्डों में पहुंचकर पिकनिक मना रहे हैं। बजट का पैसा टेंट और नास्ते पर खर्च हो रहा है। आवेदनों को शिविर के बाद डस्टबीन में फेंक दिया जाता है। संपत्ति कर वसूल कर अनाप शनाप निर्माण पर खर्च किया जा रहा है। जिसकी जरूरत भी नहीं है। स्थायी स्टेज निर्माण में भी ऐसा ही हो रहा है।

                 चौपाटी पर विरोध को देखते हुए पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कुछ देर के लिए काम को बंद किया। पुलिस के पहुंचने के बाद काम को बहाल कराया गया। नाराज कांग्रेसी इसके बाद शासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सीधे सिटी कोतवाली पहुंचे। पहले तो थाना प्रभारी इशहाक खलकों ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर लिया। नाराज कांग्रेसी सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। एडिश्नल एसपी प्रशांत कतलम के पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। माइक टू के आदेश के बाद थाना प्रभारी ने कांग्रसियों से शिकायत लेकर पावती दी।

                    इस दौराना कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाने का एलान किया। प्रशांत कतलम के समझाइश के बाद कांग्रेस वापस लौटे। जानकारी के अनुसार सरकंडा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अखबर खान ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को काला झण्डा दिखाने का एलान किया है।

                      विरोध प्रदर्शन के समय कांगेस के प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय.महेश दुबे,शेख नजरूद्दीन,शैलेन्द्र जायसवाल,ऋषि पाण्डेय,सुभाष सिंह ठाकुर के अलावा कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close