बिलासपुर—- अरपा को बचाने को लेकर सीएम के निर्देश पर जनभागी दारी समिति का गठन किया जाएगा। समिति में जिले के पर्यावरण प्रेमी और अरपा जनसंघर्ष से जुड़े लोगों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण ने दी है।
अभय नारायण राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने निर्देश दिय़ा है कि अरपा के संरक्षण को लेकर जन भागीदारी समिति का गठन किया जाए। समिति में जानकारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जाए। सीएम के फैसले का जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर अध्यक्षों ने स्वागत किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि विधान सभा चुनाव के पहले अरपा बचावो पद यात्रा निकाली गयी थी । बूटापारा से सेंदरी तक अरपा के दोनों छोर के गांव में तात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव और विधान सभा अध्यक्ष चरण दास मंहत ने पदयात्रा कर लोगों के बीच अरपा को बचाने संकल्प दिया था।
सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर दौरे के दौरान अरपा को बचाने का वादा दुहराया। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा को जीवन दायिनी नदी के रूप में विकसित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। दोनों छोर को हरा भरा करने और पानी का भराव साल भर रहे प्रबंध किया जाएगा। विधानसभा सत्र में उन्होंने दो बैराज बनाने का एलान किया। साथ ही अरपा को जीवित करने योजनावद्ध काम करने का निर्देश दिया।
अभय नारायण ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो दिनों पहले जिला प्रशासन और आम जनता के साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक शैलेश पाण्डेय विधायक रश्मि सिंह, प्रदेष कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष विजय केषरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंन्द्र बोलर, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने विशेष रूप से अरपा को बचाने को लेकर अपनी बातों को पेश किया।