सीएम का मुंगेली प्रवास पर होगा भव्य स्वागत….विशाल सम्मेलन को करेंगे संबोधित….तैयार हुई रणनीति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेली जिला आएंगे। भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे मुंगेली पहुंचेंगे। जल आवर्धन योजना का प्रारम्भ और अन्य शासकीय कार्य में भाग लेंगे। विशाल पिछड़ा वर्ग और एस.सी. सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने और अनुसुचित जाति को 14 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज मुख्यमंत्री का सम्मान करेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम की रणनीति को लेकर स्थानीय सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस और मुंगेली पार्षद दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछड़े वर्ग से सभी समाज प्रमुख, अनुसुचित जाति के प्रमुख नेता और जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य समेत कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद हुए।

                            बैठक को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा का सम्मान हमें अनुशासन में रहकर करना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू, प्रभारी मंत्री टी.एस.सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद रहेंगे।

                            सर्किट हाउस में आयोजित रणनीतिक बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीवास्तव के अलावा कृष्ण कुमार यादव, अभय नारायण राय, आत्मा सिंह क्षत्रीय, व्यासनारायण द्विवेदी, अनिल सोनी, दुर्गा बघेल, राकेश पात्रे, थानेश्वर साहू, संजय यादव, शत्रुहन चंद्राकर, अरविंद वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा, लता वैष्णव, अम्बालिका साहू, घनश्याम वर्मा, संजय जायसवाल सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने दी।

close