सीएम के खिलाफ जनता कांग्रेस पार्षद पर दांव…दीपक यादव देंगे टक्कर…प्रत्याशी ने कहा स्थानीय की जरूरत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
ajit jogi,chhattisgarh,raipur,news,bjp,attack,bilaspur,congress,election 2018रायपुर–जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने राजनांदगांव विधानसभा सीट से युवा पार्षद दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषणा के बाद दीपक यादव ने कहा कि राजनांदगांव को राज करने वाले मुख़्यमंत्री की नही, काज करने वाले विधायक की जरूरत है। राजनांदगांव वासियों के बीच रहकर, उनकी समस्याओं का निराकरण कर सके। अजीत जोगी ने एक गरीब, स्थानीय और यादव समाज के युवा को आगे बढ़ने का मौका दिया है। मैं गरीब हूँ लेकिन जनता के सबसे ज्यादा करीब हूँ।
                भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बार में  दीपक यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने राजनीतिक इतिहास में 24 घंटे राजनांदगांव में नही रहे। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमँत्री अपने दस साल के कार्यकाल में 24 दिन राजनांदगांव में नही रहे। जबकि मैं पैदा राजनांदगांव की मिट्टी में हुआ। इसी मिट्टी की जनता ने मुझे एक सक्षम युवा बनाकर,  24 साल की आयु में पार्षद बनाया। मेरे काम की वजह से ही दूसरीं बार भी जनता ने पार्षद बनाया।
                दीपक ने कहा कि राजनांदगांव को बाहरी भतीजी , भांजा, मुखिया नही बल्कि स्थानीय युवा की जरूरत है। कठिन परिश्रम कर, जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान कर सके।
             क्षेत्र की समस्यों पर दीपक यादव ने कहा कि दस सालों में मुख्यमंत्री विधायक रहते हुए राजनांदगांव में मूलभूत विकास नहीं हुआ। यहां की स्थिति देखने के बाद कोई भी नही कह सकता कि राजनांदगाव मुख्यमँत्री का विधानसभा क्षेत्र है। नल, पानी, नाली, बिजली हर वार्ड और पंचायत में समस्याएं यथावत हैं।
            जनता कांग्रेस नेताओं के अनुसार गरीब वर्ग और समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। दीपक मेहनती और कर्मठ युवा हैं। यादव होने के साथ स्थानीय युवक है। राजनांदगांव के लोगों ने ही उसे पार्षद चुना है। उम्मीद है कि जनता के आशीर्वाद से दीपक यादव छत्तीसगढ की राजनीति में एक नया इतिहास लिखेंगे।
close