सीएम देंगे 217 करोड की सौगात…मस्तूरी आमसभा में….साढ़े 16 हजार परिवारों को मिलेगा आबादी पट्टा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—विकास यात्रा अभियान में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 1 जून को मस्तूरी में आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े ग्यारह बजे मस्तूरी पहुचेंगे।  217.61 करोड़ के 64 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामाग्रियों का वितरण भी करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   जानकारी के अनुसार मस्तूरी विकास यात्रा के दौरान मुख्यमत्री डॉ.रमन सिंह 137 करोड़ की लागत से जयरामनगर मस्तूरी मल्हार जोंधरा लवन मार्ग ,कोहरौदा से दलदली सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 2 करोड़, केंवटाडीह में 33/11 केवी उपकेंद्र 173 करोड़ की लागत से अटल व्यवसायिक परिसर से सुखरीपाली तक सड़क निर्माण कार्य,1.40 करोड़ की लागत से शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में 8 नग अतिरिक्त कक्षों का निर्माण और विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

                41.75 करोड़ की लागत से हावड़ा मुंबई रेलमार्ग पर जयरामनगर के पास ओवरब्रिज का निर्माण, 6.61 करोड़ की लागत से सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना लीलागर एनिकट, 3.31 करोड़ की लागत से सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना,रहटाटोर एनिकट 3 करोड़ की लागत से पचपेड़ी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य और  2.67 करोड़ की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यिमिक विद्यालय मस्तूरी के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री करेंगे।

                   विभिन्न विभागों से 21 हजार 464 हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया जाएगा । राजस्व विभाग की तरफ से 16 हजार 629 परिवारों को आबादी पट्टा का वितरण किया जाएगा। श्रम विभाग  1 हजार 383 हितग्राहियों को विवाह प्रसूति अनुदान चेक वितरण, बारह सौ हितग्राहियों को सायकल, एक हजार हितग्राहियों को राजमिस्री रेजा किट वितरण होगा। समाज कल्याण विभाग की तरफ से 35 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री के हाथों मोटराईज्ड ट्रायसायकल का वितरण किया जाएगा।

close