सीएम ने जाहिर किया दुख…पन्द्रह दिन में देना होगा रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

raman singhरायपुर/बिलासपुर—मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने राजेन्द्र तिवारी के आत्मदाह की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने राजेन्द्र तिवारी के शोक संतप्त परिवार परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सम्पूर्ण मामले में दण्डाधिकारी जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री के आदेश पर आज राजेन्द्र तिवारी के मौत पर दण्डाधिकारी जांच का आदेश आज जारी कर दिया गया है। कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर अन्बलगन पी. ने घटना के लिए अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को पन्द्रह दिन के भीतर जांच अधिकारी को रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

कलेक्टर के अनुसार जांच प्रमुख 6 बिन्दुओं पर किया जाएगा। इनमें पहला –यह घटना किन परिस्थितियों में हई। दूसरा…क्या किसी विषय वस्तु की वजह से यह घटना हुई। तीसरा…क्या आवेदक के विरूद्ध कोई प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी बिल्हा के न्यायालय में लम्बित या विचाराधीन है। चौथा…क्या आत्मदाह की पूर्व सूचना अनुविभागीय अधिकारी बिल्हा या पुलिस विभाग को दी गयी थी। पांचवां…यदि पूर्व सूचना दी गई थी तो घटना होने से पूर्व रोकने के क्या उपाय किये गये। और छठवां…अन्य बिन्दु भी जांच में शामिल किये जाने को कलेक्टर ने कहा है।

जांच आंदेश में बताया गया है कि 26 अक्टूबर को शाम लगभग चार बजे अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिल्हा के कार्यालय के सामने राजेन्द्र तिवारी निवासी बिल्हा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

Share This Article
close