सीएम ने दिया प्यार का संदेश…मनीष

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161015-WA0381बिलासपुर—महापौर किशोर राय और युवा नेता एल्डरमैन ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी है। किशोर राय और एल्डरमैन ने मुख्यमंत्री को विकास पुरूष बताया। दोनों नेताओं ने बताया कि सीएम ने बिलासपुर वासियों को विकास और विश्वास की शुभकामनाएं दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       आज बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचकर सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। महापौर किशोर और एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने भी सीएम को निवास स्थान पहुंचकर बधाई दी। मनीष अग्रवाल ने बताया कि सीएम ने बिलासपुर की जनता को शुभकामनाएं दी है। उन्होने यहां के लोगों से मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद दिया है।

       मनीष ने बताया कि सीएम को प्रदेश के कोने कोने से लोग पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने सीएम पर अपना विश्वास जताया। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक की गरीब जनता ने आज प्यार लुटाया। लोगों से मिलते हुए डॉ.रमन सिंह ने कहा कि सबका विकास और विश्वास ही मेरी पूंजी है। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि गरीब से गरीब लोगों के लिए क्या कुछ अच्छा कर जाउं। मनीष ने बताया कि इस दौरान उन्होने राजनीति से जुड़ी बातों को नजरअंदाज किया।जनता से सीधे संवाद किया।

               महापौर ने बताया कि आज सीएम हाउस में सुबह से लोगों का तांता देखने को मिला। हमारे पहुंचने से पहले निकाय मंत्री ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई मिलकर दी। उन्होने बिलासपुर की जनता का हाल चाल पूछा।

Share This Article
close