सीएम समेत दिग्गज नेता देंगे जनप्रतिनिधियों को चुनावी टिप्स

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
bjp kamalबिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी नगर निगम जनप्रतिनिधियों का प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को झूलेलाल मंगलम् तिफरा में किया जाएगा। प्रदेश के समस्त 13 नगर निगमों के भाजपा जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और एल्डरमेन रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

                  मिशन 2018 के मद्दे नजर प्रदेश में भाजपा जनप्रतिनिधियों विभिन्न स्तरों में अलग-अलग शहरों में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दिनों जांजगीर में नगर पालिका, जिला पंचायत सदस्यों का प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग दुर्ग, कोरबा बिलासपुर और सरगुजा के संयुक्त नगर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में 1 व 2 अप्रैल को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के सभी 13 नगर निगमों के भाजपा जनप्रतिधि प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करेंगे। इसमें मुख्य रूप से महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और एल्डरमेनों को प्रशिक्षित किय जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         प्रशिक्षण वर्ग मार्गदर्शन में प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता, मंत्री उपस्थित रहेंगे। निकाय जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, राज्य सभा सांसद रामविचार नेता, सह क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं .संघ दीपक विस्फुते, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राज्य वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय संमेत बड़ी संख्या में दिग्गज भाजपा नेता मार्गदर्शन देंगे।

                        कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित कर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की रणनीतियो पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्र आयोजित किये जाएंगे। बैठक में सभी प्रभारियों की जवाबदेही तय कर दी गयी है।

close