सीएम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा…15 अगस्त को करें नए ग्रेड पे का एलान..कहा…लिपिकों की हालत बहुत खराब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ लिपीक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से मिलकर लिपिकों के ग्रेड वेतन में सुधार की मांग की है। लिपिको का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री महेश गागड़ा की मध्यस्थता में सीएम से रायपुर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई लिपिक नेता चन्द्रिका सिंह ने की। लिपिको ने मुख्यमंत्री से 15 अगस्त को ग्रेड वेतन सुधार का एलान करने को कहा है।
                  महेश गागड़ा के प्रयास से लिपिकों का प्रतिनिधिमंडल रायपुर में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से मुलाकात कर लिपिकों के ग्रेड वेतन में सुधार करने की मांग की है। लिपिकों ने कहा कि अच्छा होता कि सीएम 15 अगस्त को लिपिकों के हित में एलान करें। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के नेता रोहित समेत अन्य लिपिकों ने सीएम को प्रदेश के लिपिकों की पीड़ा को साझा किया।
              लिपिक संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीए को बताया कि लिपिक किसी भी कार्यालय के रीढ़ होते है। लेकिन लिपिकों का वेतन तृतीय संवर्ग कर्मचारियों में बहुत ही कम है। प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया कि सरकार लिपिकों के ग्रेड पे सुधार करे। ग्रेड पे 1900 को 2400,2400 को 2800 और 2800 को 4200 कर वेतन में सुधार करे। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया कि मुख्यमंत्री 15 अगस्त को ग्रेड पे सुधार का एलान कर लिपिकों की मांग को पूरा करें।
                  प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी, पवन ठाकुर, जाहिद अहमद, तरूण देवदास, सुरेन्द्र ठाकुर, मनोज वैष्णव, राजेन्द्र पुलपुल समेत संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
close