सीपीआरओ दर्शनिता को जीएम अवार्ड

Shri Mi
3 Min Read

dba_railबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 61वाॅ रेल सप्ताह समारोह मुख्यालय स्तर पर मंगलवार को एन.ई.इंस्टीट्यूट आँडिटोरियम में पूरी गरिमा के साथ मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, सत्येन्द्र कुमार थे और इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के युनियनो एवं एसोशिएशनो के पदाधिकारियों सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित सभी मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं नगर के मीडिया के प्रतिनिघि भी उपस्थित थे।

                                          भारत में पहली बार रेल का शुभारंभ 16 अप्रैल 1853 में मुम्बई से थाणे के मध्य रेल चलाकर की गई थी। इस ऐतिहासिक घटना की याद में रेल मंत्रालय सहित सभी क्षेत्रीय रेलवे, वर्कषाॅप, यूनिटों एवं मंडलों में प्रति वर्ष रेल सप्ताह मनाया जाता है। रेल सप्ताह समारोह में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विगत वित्तीय वर्ष मे उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाता है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज मनाये गये 61वाॅ रेल सप्ताह के अवसर पर सर्वप्रथम परम्परा अनुसार मुख्य अतिथि सत्येन्द्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारम्भ किया गया।

                                   मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात 61वाॅ रेल सप्ताह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए 12 अधिकारियों एवं 144 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। आज संपन्न हुई 61वाॅ रेल सप्ताह में महाप्रबंधक के हाथों दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीमति दर्शनीता बी. अहलुवालिया को इनके बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर रहते हुए किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर रहते हुए श्रीमति दर्शनीता बी. अहलुवालिया ने महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाया तथा महिला सशकितकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए बिलासपुर मंडल कार्यालय में महिला लंच रुम खुलवाया। इसी प्रकार 100 से अधिक कोर्ट केशेस का भी निराकरण किये तथा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण त्वरित रुप से सुलझाये।

                     इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागोें एवं मंडलों को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने के लिए बिलासपुर मंडल को वाणिज्य, विद्युत, यांत्रिकी, संकेत एवं दुरसंचार , चिकित्सा, भंडार, परिचालन, संरक्षा एवं सुरक्षा के लिए विभागीय दक्षता शील्ड, रायपुर मंडल को कार्मिक तथा नागपुर मंडल को अभियात्रिकी दक्षता शील्ड प्रदान किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close