रायपुर।प्रदेश की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सीमा कौशिक को महिला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसका ऑर्डर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सुप्रीमो अजीत जोगी ने जारी किया है।इसके साथ ही रीति देशलहरा दुर्ग को दल की कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है।इस बात की जानकारी पार्टी के प्रभारी महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने दी.गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ महिला जनता कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर की पूर्व मेयर वाणीराव थी,बाद में वह कॉंग्रेस मे चली गई थी तबसे महिला प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था।
Join Our WhatsApp Group Join Now