सीयू के 3 शोधार्थियों का बिहार पीएससी में चयन

Shri Mi
2 Min Read

GGUबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंगल एवं विदेशी भाषा विभाग के 3 शोधार्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड दिये हैं। अभिषेक भकत, ऑतनु पॉल और आनंद सुंदर पुल्लई का चयन अंग्रेजी विषय के सहायक प्राध्यापक के रूप में हुआ है। बीपीएसपी में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित ये तीनों ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी हैं। इनमें से अभिषेक ने साल 2012 में आंगल एवं विदेशी भाषा विभाग से अंग्रेजी विषय में मास्टर्स की पढ़ाई कर गोल्ड मेडल हासिल किया था और साल 2013 का गोल्ड मेडल ऑतनु के नाम रहा। इस ‘A’ की तिकड़ी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण की हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     अभिषेक भकत, ऑतनु पॉल, और आनंदसुंदर पुल्लई तीनों ही मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। अभिषेक भकत अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यपक डॉ. प्रसन्नजीत पंडा के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। साथ ही ऑतनु पॉल, और आनंदसुंदर पुल्लई सहायक प्राध्यपक डॉ. अनुराग चौहान के मार्गदर्शन में अपने शोध पर कार्य कर रहे हैं।

                    साल 2015 में बिहार लोक सेवा आयोग के साक्षात्कार में शामिल हुए तीनों ही शोधार्थियों का चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है। खासबात यह है कि अभिषेक भकत दसवीं कक्षा से ही शिक्षक बनना चाहते थे और केंद्रीय विश्वविद्यालय में आने से पूर्व बीएड की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन दिल में हमेशा से एक शिक्षक बनने की चाहत थी जिसे आखिकार मई 2016 में उन्होंने पूरा कर लिया। अभिषेक भकत बादल सरकार के स्ट्रीट थियेटर विषय पर आपना शोधकार्य कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close