CVRU शुरू करेगा बी.वोक.पाठ्यक्रम,15 सेक्टर्स में बनाए गए कोर्सेस

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।डाॅ.सीवी रामन विश्वविद्यालय में इस शिक्षा सत्र से बैचलर ऑफ वोकेशनल (बी.वोक) डिग्री पाठयक्रम शुरू किया जा रहा है। किसी भी उम्र के 12वीं पास विद्यार्थी सीवीआरयू के बी.वोक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगें। यह मल्टीपल इंट्री एंड एक्जिट सिस्टम का पाठ्यक्रम है। विद्यार्थी को पहले 6 माह कोर्स करने पर सर्टिफिकेट, 1 साल के कोर्स करने पर डिप्लोमा, 2 साल की पढ़ाई पूरी करने पर एडवांस डिप्लोमा और तीन वर्ष के पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी करने पर बी.वोक की डिग्री प्राप्त होगी। इस तीन वर्ष के पाठ्यक्रम को विद्यार्थी अपनी समय व सुविधा के अनुसार पढ़ाई करके पूरा कर सकतेे हैं। सीवीआरयू के इस शिक्षा सत्र में बी.वोक के 15 विषयों में विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलाव हो रहा है। बदलती परिस्थियों के साथ अब शिक्षा में भी बदलाव की जरूरत है। देश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार योग्य बनाने के लिए इस बदलाव को स्वीकार करते हुए हमें वैश्विक स्तर के साथ चलना होगा। बी.वोक कोर्स ऐसा ही एक पाठ्यक्रम है जो दूरवर्ती शिक्षा और नियमित शिक्षा सुविधा के लिए सेतु का काम करेगा।

सही मायने में यह बी.वोक. भविप्य की पढ़ाई है। 12वीं पास हर वर्ग का व्यक्ति यह कोर्स कर सकेगा। चौबे ने बताया कि इस कोर्स में कोई आयु सीमा नहीं है। उद्योगों के कर्मचारी, पुराने विद्यार्थी, महिलाएं, बीते सत्र के 12वीं पास युवा सहित हर वर्ग के लोग अपनी समय सीमा के अनुसार प्रवेश लेकर पढ़ाई पूरी कर सकते है। 6 माह की पढ़ाई में सर्टिफिकेट से लेकर 3 साल तक की पढ़ाई में डिग्री प्राप्त होगी। जो कि अन्य सामान्य स्नातक विपयों के समकक्ष होगी। आईटीआई पास के विद्यार्थी भी डिग्री में प्रवेश ले सकते हैं। इसी तरह एनएसक्यूएफ लेवल 4 के विद्यार्थी भी बी.वोक. कर सकते हैं। नए पाठ्यक्रम के संबंध में एक उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय में दिग्दर्शिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विवि के कुलाधिपति संतोश चौबे, कुलपति प्रो.रवि प्रकाश दुबे, कुलसचिव गौरव शुक्ला, दूरस्थ शिक्षा के डायरेक्टर अरविंद तिवारी, आईसेक्ट के राज्य समन्वयक  शशिकांत  वर्मा, पीएमकेके के बिलासपुर के डायरेक्टर राशिद खान सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

स्किल बेस पाठ्यक्रम-
चौबे ने बताया कि वर्तमान और भविप्य स्किल का समय है, इसलिए स्किल बेस पाठ्यक्रम करना विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सके। बी.वोक.ऐसा ही पाठ्यक्रम हैै। जिसकी पढ़ाई में 60 फीसदी कोर्स स्किल बेस हैं जो कि संबंधित विशय के इंडस्ट्री में कराए जाएंगें। विद्यार्थी सीधा प्रेक्टिकल करेगा। षेप 40 फीसदी कोर्स जनरल एजुकेशन  है।
इन सेक्टर्स में कोर्सेस बनाए गए
बी.वोक.इन एग्रीकल्चर।
बी.वोक.इन पेशेंट केयर मेनेजमेंट।
बी.वोक.इन बैंकिंग फायनेंषिय सर्विस एंड इंश्योरेंस।
बी.वोक. इन टैक्सटाइल टेक्नाॅजाली।
बी.वोक.इन होटल मेनेजमेंट।
बी.वोक.इन फूड प्रोसेसिंग।
बी.वोक.इन आईटी एप्लीकेशन डेवलपमेंट।
बी.वोक.इन कम्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग।
बी.वोक.इन टेलीकम्यूनिकेशन।
बी.वोक.इन रिटेल मेनेजमेंट।
बी.वोक.इन इलेक्ट्रानिक्स मैनुफेक्चरिंग सर्विस।
बी.वोक.इन रिन्यूएबल एनर्जी।
बी.वोक.इन मैनुफेक्चरिंग।
बी.वोक.इन आटोमोबाइल सर्विसिंग।
और बी.वोक.इन रेफ्रिजनेरशन एंड एयर कंडीशनिंग पाठ्यक्रम शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close