सुकमा ब्लास्ट पर यूथ कांग्रेस के सुबोध बोले-कब तक सिर्फ कडी निंदा? हमे चाहिए जवान जिंदा

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल ने सुकमा में हुए हमले पर विरोध व्यक्त करते हुए कहा है कि हमें कड़ी निंदा नही जवान जिंदा चाहिए।युवा कांग्रेस ने नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।सुबोध हरितवाल ने कहा कि यह हमला सरकार पर सीधा हमला है ,यह हमला सूचना तंत्र की काबिलियत पर हमला है, यह हमला हमारे सरकार के बस्तर में ना होने का सबूत है और साथ ही साथ यह हमला राज्य सरकार की नियत पर सवाल उठाता है कि क्या यह सरकार इतनी विफल हो चुकी है कि प्रदेश में 15 सालों में नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने में असफल साबित हुई। शायद सरकार चाहती है नही की नक्सलवाद का खात्मा हो।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

हर घटना हमारे प्रदेश को विकास के रास्ते मे एक कदम पीछे ले जा रही है और दूसरी ओर मुख्यमंत्री कहते है कि या हमला प्रदेश में हो रहे विकास से परेशान होकर नक्सलियों ने किया है। अगर यह हमला विकास के खिलाफ है तो हमे ऐसा विकास नही चाहिए र जिसके बदले हमे हमारे जवानों की जान की कुर्बानी देनी पडे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close