सुकमा-राजनांदगांव पुलिस के समक्ष इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

Shri Mi
आईके ऐलसेला,पुलिस अधीक्षक,बालोद (Balod),एमएल कोटवानी ,भारतीय पुलिस सेवा (IPS),Recruitment,process,begins,police department,chhattisgarh,cg police

राजनांदगांव जिले में एक इनामी नक्सली दंपति ने आज पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी एस ध्रुव के समक्ष सुबह सक्रिय नक्सली गैंदसिंह कोवाची अपनी पत्नी रमशिला धुर्वे के साथ आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली दंपति ने बताया कि आन्ध्रप्रदेश के नक्सली नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के कैडरों से भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जाता है तथा उन्हें सिर्फ लडने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गैंदसिंह पर आठ लाख तथा रमशिला पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और केन्द्रीय सुरक्षा बल की 226वीं बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आठ लाख रुपयों के इनामी करटामी बादल और उसकी पत्नी पांच लाख रुपयों की इनामी नक्सली कमली तथा दो लाख रुपयों के इनामी मड़कम बीजू ने समर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close