सुपर सन्डे..जिले से सिर्फ 1 कोरोना मरीज..204 मरीज ठीक होकर लौटे घर..टेस्ट के लिए भेजे गए 35 सैम्पल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिले में रविवार को सिर्फ एक मरीज ही कोरोना पाजीटिव पाया गया है। जबकि 35 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। जिले में रविवार तक एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 81 है। जबकि 204 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            रविवार बिलासपुर जिले के लिए सुखद रहा। सिर्फ एक मरीज ही कोरोना पाजीटिव पाया गया है। कोरोना पाजीटिव पाया गया मरीज बिल्हा क्षेत्र के सिरगिट्टी का रहने वाला है। मरीज की उम्र 27 साल है। मरीज का सैम्पल 10 जुलाई को लिया गया था। 12 जुलाई को सैम्पल पाजीटिव पाया गया। मरीज का कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया है।

              स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विकासखण्ड तखतपुर और कोटा में कोविड पाजीटिव पाए गए सभी मरीज ईलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। दोनों ही विकासखण्ड से कोई भी एक्टिव मरीज नहीं है। 

                 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 204 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अस्पताल में इस समय 81 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 288 मरीज पाए जा चुके हैं। जबकि नेगेटिव पाए गए सैम्पल का आंकड़ा 11583 है। 

                   रविवार को जिले से कुल 35 सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। जिला कार्यालय से 8, बिल्हा 15, मस्तूरी से 8 और कोटा से 4 सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है।

TAGGED:
close