सुबह हत्या..शाम को खुलासा…10 लोगों ने मिलकर दिया हत्या को अंजाम…घटना में महिला समेत 2 नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर— मामूली विवाद ने बात को बतंगड़ बना दिया। बतंगड़ में एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। जबकि दूसरा किसी तरह अपनी जान को बचाया। सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव से सुबह अपहरण किए गए युवक की लाश कोटा थाना के बेलटुकरी से मिली। काफी छानबीन के बाद सूर्य उगने से लेकर सूर्य डूबने के बीच पुलिस ने ना केवल गुत्थी को सुलझा लिया। बल्कि हत्या में शामिल सभी दसों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में दो नाबालिग के अलावा एक महिला भी शामिल है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      रविवार को अलसुबह परिजनों के हवाले सीपत थाना प्रमुख आशा सेन को जानकारी मिली कि मटियारी से एक युवक की कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। जानकारी मिलते ही आशा सेन ने पुलिस कप्तान को अवगत कराया। पुलिस कप्तान ने महकमे के आलाधिकारियों से कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपहरण किए गए युवक का जल्द से जल्द पतासाजी करें। देर शाम पुलिस ने ही खुलासा किया कि अपहरण किए गए युवक को आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया है। लाश को कोटा थाना के बेलटुकरी गांव में फेंका। हत्या में शामिल सभी दस लोगों को गिरप्तार किया गया है।

                                                       पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने खुलासा किया कि रविवार की सुबह अपहरण की खबर मिली। सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि मटियारी निवासी जयकिशन शिकारी का अपहरण किया गया है। जबकि जय का साथी उतुल किसी तरह आरोपियों की चंगुल से बाल बाल बच निकला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम सीपत थाना पहुंची। जांच पड़ताल तेज कर दी।न

कांच तोड़ने को लेकर हत्या

                        खुलासा के दौरान पुलिस कप्तान ने अपहरण हत्या के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की विस्तार से जानकारी दी। प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि घटना रविवार की सुबह करीब चार बजे के आसपास मटियारी निवासी अतुल शिकारी और जयकिशन शिकारी दिशा मैदान के लिए घर से निकले। इतने में कुछ लोग स्कार्पियों से बाहर निकले। दोनों को पकड़कर मारपीट करने लगे। स्कार्पियों सवार लोगों ने बताया कि किसी ने पत्थरवाजी कर स्कार्पियों की कांच को तोड़ा है

साथी जान बचाकर भागा..जय का किया अपरहण

                  स्कार्पियों सवारों की मारपीट से किसी तरह अतुल कुमार शिकारी बच निकला। जान बचाकर किसी के घर में घुस गया। इसके बाद स्कार्पियों सवार जय किशन शिकारी को लेकर फरार हो गए। जैसे ही जानकारी पुलिस को लगी। अपहरण किए गए जय शिकारी की तलाश शुरू हुई। ओपी शर्मा,संजय ध्रुव, रश्मित कौर, मोहम्मद कलीम,परिवेश तिवारी, समेत नगर के थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंच गए।

कोटा मे मिली लाश 

        पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल के दौरान एक सीसीटीवी में स्कार्पियों की पहचान की। सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी मिली कि घटना में एक महिला भी शामिल है। इसी बीच पुलिस टीम  को जानकारी मिली कि कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी में एक अज्ञात लाश मिली है। लाश को जलाकर फेंका गया है। सूचना के बाद शव को बरामद किया गया। शव की पहचान मिलान के बाद जय शिकारी के रूप में की गयी।

महिला से पूछताछ…सच आया सामने

                        पुलिस कप्तान ने बताया कि इस बीच अपहरण स्थल से जहां लाश मिलने के स्थल तक तमाम सबूतों को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज और आस पास के लोगों से दिनभर पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक ऐसी महिला की जानकारी मिली जिसका हुलिया सीसीटीवी में कैद महिला से मिलती जुलती थी।  पतासाजी के बाद महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध में शामिल होना स्वीकार किया। उसने घटना क्रम की विस्तार से जानकारी भी दी।

           महिला ने बताया कि हम लोग साथियों के साथ जांजगीर जंगल में पिकनिक मनाने जा रहे थे। इसी दौरान रात में मटियारी के पास किसी ने पत्थर फेंका और स्कार्पियों का शीसा टूट गया। इसके बाद साथियों ने सबक सिखाने की सोची। तीन से चार बजे के बीच अतुल और जय बाहर निकले थे। हम लोगों ने पत्थर फेकने वाले की जानकारी मांगी। मारपीट भी किया गया। अतुल फरार हो गया। जय शिकारी को पकड़कर कोटा थाना क्षेत्र के बेलटुकरी में हत्या के बाद जलाकर फेंक दिया।

                      पुलिस कप्तान  ने बताया कि महिला की शिनाख्ती पर हत्या मे शामिल सभी दसों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने वालों दो नाबालिग के अलावा खुद महिला भी शामिल है।

आरोपियों के नाम और पता ठिकाना

             पुलिस कप्तान ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।  हत्या में शामिल गिरप्तार आरोपियों के नाम हैं। 1.आकाश लश्कर पिता सुरेश लश्कर उम्र 21 साल निवासी ओमनगर बिलासपुर, 2, पवन कारोबारी पिता पुन्नीलाल उम्र 21 साल निवासी जरहाभाठा,बिलासपुर3,अमन रात्रे पिता संजय रात्रे उम्र 19 साल निवासी जरहाभाठा बिलासपुर, 4, अभिषेक रात्रे पिता राजू रात्रे उम्र 21 साल निवासी जरहभाठा, बिलासपुर, 5, अनीश लाश्कर पिता सुरेश लाश्कर निवासी जरहाभाठा बिलासपुर, 6, लक्ष्मी रात्रे पिता निवासी जरहाभाठा बिलासपुर, 7. जय रात्रे निवासी जरहाभाठा बिलासपुर, 8,अजय रात्रे पिता मस्तलाल रात्रे उम्र 19 साल निवासीओमनगर बिलासपुर 9, नाबालिग 10 नाबालिग

close