सुरक्षा हमारी प्राथमिकता….सीएमडी ने बताया….एसईसीएल का बढ़ाएंगे मान सम्मान…गौरव को रखेंगे स्थापित

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— शून्य दुर्घटना लक्ष्य हासिल करना हमारी सामुहिक जिम्मेदारी है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हमें वसूलों के साथ आगे बढ़ना है। कम्पनी के मान सम्मान को कायम रखना है। यह बातें एसईसीएल के सह प्रबंध निेदेशक एपी पण्डा ने 45 वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक कार्यक्रम के दौरान कही। ़

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      एसईसीएल कार्यालय स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में 45 वीं त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधन के दौरान सह प्रबंध निदेशक एपी पण्डा ने कहा कि साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्त करना हमारी सामुहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जो भी आवश्यकताए होंगी उसे पूरा किया जाएगा। हमें एक होकर शासन के दिशा निर्देशों का पालन करना है। साथ ही एसईसीएल के गौरव को हमेशा की तरह स्थापित भी रखना है।

              एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने कहा इस सदन से जो भी सुझाव मिले हैं। उन सुझाओं पर गंभीरता के साथ अमल किया जाएगा। इस दौरान पण्डा ने  क्षेत्रीय महाप्रबंधकों से कहा कि अपने क्षेत्र में उत्पादकता के साथ सुरक्षित वातावरण और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करें। हम एक सार्वजनिक संस्थान में कार्यरत हैं। हमें शासकीय नियमों का पालन करते हुए नई टेक्नाॅलाॅजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

                उप महानिदेशक खान सुरक्षा पश्चिमी क्षेत्र नागपुर आर. सुब्रमनीयन और उप महानिदेशक खान सुरक्षा राॅची सुभ्रो बागची ने कहा कि एसईसीएल की कार्यसंस्कृति सबसे अच्छी है। खदान के लिए जो भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना है उसे पूर्ण करें। खदान में आग से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था अपनाना जरूरी है। सुरक्षा समिति की किसी भी स्तर की बैठक में जो भी रचनात्मक सुझाव प्राप्त हो उन्हें हर हालत में अमल में लाना है।

                         निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा ने कहा प्राप्त सुझावों पर चिन्तन बहुत जरूरी है। बैठक के सफल आयोजन पर महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) और उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया ।

                 निदेशक तकनीकी (संचालन) आर.के निगम ने कहा कि सुरक्षा मानक को हमें उच्च स्तर तक पहुंचाना है। हमें सुरक्षा के सभी समीतियों में इस बात को लेकर गहन विचार करना होगा। ट्रेनिंग सेन्टर की कमियों को दूर किया जाएगा। महाप्रबंधकों से कहा कि जो भी सुझाव आए हैं उने पर पूरा ध्यान दें। इसके बाद ही हम  शून्य दुर्घटना लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।

                             निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एम.के. प्रसाद ने कहा कि हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना दर करना है। प्रत्येक चीज के लिए नियम है, हम इन नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की खान दुर्घटना को होने से रोकें। बैठक में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य आनदं मिश्रा (एचएमएस), बी. धर्माराव (एटक), व्ही.एम. मनोहर (सीटू), एस.के. दुबे (बीएसएस) ने खान सुरक्षा मानकों पर अपनी बातों को रखा।

                 बैठक में एस.एस. प्रसाद निदेशक खान सुरक्षा बिलासपुर, सैफुल्ला अंसारी निदेशक खान सुरक्षा रायगढ़, विनोदानंद कालुन्दिया निदेशक खान सुरक्षा जबलपुर, आनंद अग्रवाल निदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) राॅंची, एस. भाईसारे निदेशक खान सुरक्षा (यांत्रिकी) पश्चिमी क्षेत्र नागपुर, बेहरा निदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) पश्चिमी क्षेत्र नागपुर, सी. पलानीमलई निदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) पश्चिमी क्षेत्र नागपुर, के. मण्डल निदेशक खान सुरक्षा नागपुर, व्ही. रजक उप निदेशक खान सुरक्षा जबलपुर, ए.एच. अंसारी उप निदेशक खान सुरक्षा जबलपुर, एम.के. साहू उप निदेशक खान सुरक्षा रायगढ़,ए. राजेश्वर राव उप निदेशक खान सुरक्षा बिलासपुर, एस.के. पेडेडा उप निदेशक खान सुरक्षा (यांत्रिकी) राॅंची, अनिल टोप्पो उप निदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) राॅंची, यू.के. साहू उप निदेशक खान सुरक्षा (यांत्रिकी) राॅंची, टी. अरूण उप निदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) पश्चिम क्षेत्र नागपुर, आनंदवेल उप निदेशक खान सुरक्षा (विद्युत) पश्चिम क्षेत्र नागपुर ने प्राप्त सुझावों और अपने निरीक्षण दौरे में जाॅंच के बाद जो देखा उसकी बेहतरी के लिए सुझाव भी दिए। वहीं क्षेत्रीय महाप्रबंधकों और विभागाध्यक्षों ने भी प्राप्त सुझावों पर अमल करने को दोहराया।

                               बैठक में श्रमशक्ति, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, सुरक्षा संबंधी जागरूकता में बढ़ोत्तरी, खान निरीक्षण समेंत खान सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

close