सुराज टीम का तिलक से स्वागत…समस्या से रूबरू हुए अधिकारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170403-WA0006 IMG-20170403-WA0008बिलासपुर—-नगर निगम लोक सुराज अभियान समस्या निवारण शिविर वार्डो में लगाया गया । देर शाम शाम तक लोग समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे। अधिकारियों ने समस्याओं का यथोचित निवारण किया। ज्यादातर लोगों की समस्याएं मार्च महीने में ही दूर होना पाया गया। जिसके चलते शिविर में कुछ खास भीड़ नजर नहीं आयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मांलूम हो कि फरवरी महीने के 25,26 और 27 तारीख को लिखित रूप में आवेदकों ने अपनी समस्याओं को पेश किया था। सुराज अभियान का दूसरा चरण 28 मार्च से 3 अप्रैल तक चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आवेदनों को कम्प्यूटर में फीड किया। समस्याओं को संबधित विभाग तक पहुंचाया। सुराज अभियान का तीसरा चरण तीन अप्रैल से शुरू हुआ। निवारण शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनने से पहले पार्षद और वार्डवासियों ने तिलक लगाकर अधिकारियों का स्वागत किया।

                                 नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक और दो में निगम अधिकारियों ने समस्या निवारण शिविर लगाया। वार्ड क्रमांक 1 में कुल 165 शिकायतें दर्ज की गयी थीं। 11 शिकायते दूसरे विभाग की थी। कुल 153 समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में निगम उपायुक्त राकेश जायसवाल, प्रवीण शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे। वार्ड क्रमांक 2 में  आयोजित शिविर में वार्ड पार्षद राजेश चतुर्वेदी के अलावा निगम उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, धीरेन्द्र गौतम, रोशन करेलिया, और चित्रगोविंद कौशिक भी शामिल हुए।

                       वार्ड क्रमांक एक के पार्षद चन्द्रप्रदीप वाजयपेयी ने बताया कि शिविर में कुल 25 लोग ही पहुंचे। ज्यादातर लोगों की समस्याओं का निराकरण मार्च में कर दिया गया था। वाजपेयी ने बताया कि कुल 164 शिकायतें मिली थी। इनमें से 11 शिकायते दूसरे विभाग की थी। अधिकांश शिकायतें सडक़, पानी, बिजली, पानी, साफ सफाई और पानी निकासी को लेकर थी। राशन कार्ड में नाम जोडऩे, कटवाने के अलावा लोगों ने आवास की मांग की है। कुछ लोगों की समस्याओं का निराकरण अभी किया जाना है।

पार्षद अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपेयी  ने बताया कि आवास के लिए आनलाइन आवेदन किया गया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आवास सम्बधित समस्याओं का भी निराकरण जल्द  कर दिया जाएगा।

वार्ड दो में सत्तर समस्याएं RAKESH CHATURVEDI

                         वार्ड क्रमांक दो में भी समस्या निवारण शिविर लगया गया। शिविर में निगम उपायुक्त मिथिलेश अवस्थी,धीरेन्द्र गौतम समेत वरिष्ठ कर्मचारी और अधिकारी आवेदनकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान वार्ड पार्षद राजेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे। चतुर्वेदी ने अधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। चतुर्वेदी ने बताया कि फरवरी में वार्ड से कुल 78 आवेदन आए थे। ज्यादातर लोगों ने आवास की मांग की है। राशन कार्ड के तीन और बिजली समस्या को लेकर कुल दो 2 आवेदन जमा हुए थे।

        वार्ड पार्षद ने बताया कि 78 में से आठ आवेदन दूसरे विभागों के थे। कुल सत्तर आवेदनों पर ही निगम ने विचार किया। आवास के लिए मिले आवेदनों को नगर निगम ने रखा गया है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की शिकायत को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने कुछ ऐसा ही आश्वासन दिया है।

                                   चतुर्वेदी ने बताया कि राशन कार्ड में नाम जोडऩे की कुछ प्रक्रिया होती हैं। मुखिया का बैंक खाता और सदस्यों की फोटो, आधार कार्ड की जरूरत होती है। लोक सुराज अभियान में सभी हितग्राहियों को प्रपत्र का वितरण किया गया है। आवेदनों की जांच करने के बाद आयुक्त की अनुशंसा पर खाद्य विभाग को आवेदन भेजा जाएगा।

close