बांद्रा।बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता डिप्रेशन में थे और पिछले छह महीने से इसका इलाज करा रहे थे। उनके जाने के बाद उनके दोस्त सोशल मीडिया के जरिये उनसे जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।श्रद्धा कपूर, जो अभी तक अपने ‘छिछोरे’ को-स्टार के निधन पर चुप्पी बनाये हुई थी, उन्होंने आज सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख साझा किया है। उन्होंने अपने घर में अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर सजाई हुई है जिसकी झलक उन्होंने अपने पोस्ट में साझा की। साथ ही उन्होंने एक किताब की भी तस्वीर साझा की है जो उन्हें सुशांत ने गिफ्ट की थी। दोनों तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में अभिनेता को याद किया है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
उन्होंने लिखा-“जो कुछ भी हुआ, उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन यह मान पाना अभी भी बहुत मुश्किल है। एक बहुत बड़ा खालीपन सा है सुशांत। प्यारे सुष। ज़िन्दगी को लेकर विनम्रता, बुदधिमत्ता और जिज्ञासा से भरा हुआ। हर चीज में ख़ूबसूरती देखता। अपनी ही धुन में नाचने वाला। मैं हमेशा तुम्हे सेट पर देखने के लिए उत्सुक रहती थी। सोचती थी, आज हम क्या बातचीत करेंगे।”
“एक शानदार को-एक्टर होने के साथ ही तुमने हमेशा अपना दिल अपने काम में लगाया। तुम एक अद्भुत व्यक्ति थे। वह लोगों की परवाह करता था और उन्हें खुश देखना चाहता था। तुम्हारी मुस्कान और तुम्हारे साथ बिताया हर पल रोमांच से भरा हुआ था। वह संगीत और कविता से प्यार करता था। उसने मुझे अपने टेलिस्कोप से चांद भी दिखाया था। उस समय मैं चांद को इतने नजदीक से देखकर निशब्द हो गयी थी। वो उस अहसास को बांटना चाहता था।”
“हमारा ‘छिछोरे’ गैंग जब उसके घर गया तो उसकी खूबसूरती देखकर हैरान रह गया था। वहां बहुत शांति थी। वह प्रकृति से बहुत प्यार करता था। उसने kaleidoscopic lens के जरिए से चीजों को देखा और अपने आसपास के सभी लोगों के साथ शेयर करना चाहा। वह छोटी से छोटी चीजों से भी खुश हो जाता था। वह वास्तव में बहुत अलग था। तुम मुझे हमेशा याद आओगे प्यारे सुष। चमकते रहो।”
बता दें कि सुशांत ने रविवार को अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उस दौरान, फिल्म ‘छिछोरे’ के वरुण शर्मा और श्रद्धा कपूर के साथ साथ कृति सेनन, राजकुमार राव, रणवीर शोरे और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आये थे।