सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक और कलाकार ने दी जान

Chief Editor

मुम्बई।बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की खबर से फैंस काफी दुखी और शॉक हैं। ऐसे में सीरियल ‘अंतपुरा’ में लीड रोल में नजर आने वाले टीवी एक्टर सुशील गौड़ा (Susheel Gowda) के निधन की खबर सामने आ रही है। सुशील ने अपने होम टाउन मंडया (कर्नाटक) में आत्महत्या कर ली है।30 वर्षीय सुशील ने 7 जुलाई को आत्महत्या की थी हालांकि उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। सुशील एक एक्टर होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे जो कि खुद को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। सुशील गौड़ा, दुनिया विजय स्टारर फिल्म ‘सलगा’ में नजर आने वाले थे। इस फिल्म में सुशील एक पुलिसकर्मी का किरदार निभा रहे थे।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहा क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

सुशील गौड़ा के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई आप बहुद जल्दी चले गए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुशील की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कन्नड़ अभिनेता और फिटनेस ट्रेनर ने 30 वर्ष की उम्र में अज्ञात कारण से अपना जीवन समाप्त कर लिया है। हमारे जवान इतने नाजुक क्यों हैं ? उनकी आत्मा को शांति मिले।’

सुशील गौड़ा के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी हैरान हैं। दुनिया विजय ने सुशील गौड़ा को याद करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। दुनिया विजय ने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार उसे देखा तो मुझे लगा कि वह एक हीरो मैटेरियल है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया है। समस्या हो सकती है लेकिन आत्महत्या इसका हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस वर्ष मौतों की श्रृंखला समाप्त नहीं होगी। यह इसलिए नहीं है कि कोरोना वायरस से लोग डरते हैं, लोग विश्वास खो रहे हैं क्योंकि उनके पास नौकरी नहीं है जो उन्हें जीवन जीने के लिए पैसे दे सकती है।’

close