सुशासन दिवस पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161226-WA0015 - Copyबिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी मंडल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया। मिलकर केट काटकर खुशियां भी बांटी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          भाजपा पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओ ने जननायक अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मोत्सव को सुशासन के रूप में मनाया। शिविर का आयोजन कर रक्त दान किया। केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। अटल विहारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उदय मजुमदार ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पहचान देने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सही मायनों में जननायक थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स यूथ विंग के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने अटलविहारी वाजपेयी के कार्यकाल को देश का गोल्डन पीरियड बताया। उन्होने कहा कि आज देश के कोने कोने में सड़कों का जाल पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के ही प्रयासों का नतीजा है।

                              कार्यक्रम में युवा मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुब्रत्त दत्ता, भाजयुमो मंडल महामंत्री अमोलक सिंह सलूजा, वेंकट राव, अनुज त्रिहान, नवीन उबरानी, आशुतोष गोयल, पवन निर्मलकर, शानुल खान, ऋषभ चतुर्वेदी, ओकांत तिवारी, आयुष अरोरा, विजेन्द्र पटेल, रश्मि मौर्य, सीमा टेकचंदानी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close