सूखा पीड़ित किसानो को मुआवजा मिलना शुरू,मुख्यमंत्री ने दिये थे निर्देश

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।सूखा प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने मंत्रालय में बताया कि पिछले वर्ष खरीफ 2017 के दौरान प्रदेश के 27 में से 21 जिले अल्पवर्षा के कारण सूखे से प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप विभाग द्वारा इन जिलों को मुआवजा बांटने के लिए लगभग 609 करोड़ 70 लाख रूपए का आवंटन जारी किया जा चुका है। यह राशि नौ लाख 50 हजार 452 प्रभावित किसानों को दी जा रही है। अब तक इसमें 435 करोड़ 49 लाख रूपए का वितरण हो चुका है। मुआवजा वितरण के लिए आवंटन राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत संबंधित जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है।अधिकारियों ने बताया-मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि कोई भी सूखा प्रभावित किसान मुआवजा राशि से वंचित न रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले को आवंटित 16 करोड़ 30 लाख रूपए में से 14 करोड़ रूपए से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। रायपुर जिले में 20 हजार 943 सूखा प्रभावित किसानों को यह राशि दी जा रही है। महासमुन्द जिले के 30 हजार 510 सूखा प्रभावित किसानों के लिए 25 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं। इसमें से अब तक 11 करोड़ रूपए का वितरण हो चुका है। धमतरी जिले के 22 हजार 275 प्रभावित किसानों के लिए 16 करोड़ 30 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है। इसमें से अब तक 10 करोड़ 51 लाख रूपए का मुआवजा दिया जा चुका है। दुर्ग जिले को 34 हजार 244 किसानों के लिए 24 करोड़ 88 लाख रूपए आवंटित किए गए हैं। अब तक लगभग 19 करोड़ 46 लाख रूपए का वितरण हो चुका है। राजनांदगांव जिले को 140 करोड़ 65 लाख रूपए दिए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहां के दो लाख 34 हजार 815 किसानों को यह राशि दी जा रही है। अब तक 119 करोड़ 43 लाख रूपए से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। कबीरधाम जिले को 45 हजार 112 किसानों के लिए 26 करोड़ 30 लाख रूपए आवंटित किए गए हैं। अब तक 14 करोड़ 63 लाख रूपए से ज्यादा राशि वितरित की जा चुकी है। कांकेर जिले के 32 हजार 649 प्रभावित किसानों के लिए 43 करोड़ 72 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है। इसमें से अब तक 18 करोड़ 69 लाख रूपए से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। दंतेवाड़ा जिले को वहां के 19 हजार 619 किसानों के लिए 14 करोड़ 80 लाख रूपए आवंटन दिया गया है। इसमें से अब तक 11 करोड़ 04 लाख रूपए का वितरण हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले को 76 हजार 056 प्रभावित किसानों के लिए 45 करोड़ रूपए का आवंटन दिया गया है।

वहां अब तक 42 करोड़ 88 लाख रूपए का वितरण किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले को 7144 किसानों के लिए पांच करोड़ 50 लाख रूपए दिए गए हैं। इसमें से दो करोड़ 84 लाख रूपए का वितरण हो गया है। कोरबा जिले को सूखा प्रभावित 3461 किसानों के लिए दो करोड़ 10 लाख रूपए आवंटित किए गए हैं। वहां अब तक एक करोड़ 77 लाख रूपए से ज्यादा राशि बांटी जा चुकी है। रायगढ़ जिले को 36 हजार 552 किसानों के लिए 19 करोड़ रूपए का आवंटन दिया गया है। अब तक वहां करीब 16 करोड़ 62 लाख रूपए वितरित किए जा चुके हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close