सूने मकान को बनाया निशाना..नाबालिग गिरफ्तार ..50 हजार से अधिक कीमती सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने सूने मकान में धावा बोलने वाले आरोपी को धर दबोचा है। राजस्थान से लौटने के बाद मामले में पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 454,380 अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया है।
 
               चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि थाना पहुंचकर बताया कि उसका घर चकरभाठा स्थित जीवन विहार में है। 21 दिन पहले अपने पैतृक घर राजस्थान गया था। 21 दिन बाद घर लौटा। जानकारी मिली कि अत्रात चोरो ने सूने घर में धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने फ्रिजर का कम्प्रेशर, फ्रीजर का मोटर, टाटा मैजिक वाहन का डिस्क व्हील ,लोहे का बडा चूल्हा, 0बडा कडाही ,पानी मोटर समेत 50000 से अधिक कीमती सामान को पार कर दिया है। 
 
              थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी।अधिकारियों के निर्देश और मुखबीर की सूचना पर एक नाबालिग को पकडा गया। नाबालिग ने चोरी की घटना में शामिल होना बताया। नाबालिग से  चोरी के फ्रिजर का कम्प्रेशर, फ्रीजर का मोटर, टाटा मैजिक वाहन का डिस्क व्हील, लोहे का बडा चूल्हा, लोहे का बडा कडाही ,पानी मोटर को बरामद किया गया। कुल पचास हजार से अधिक कीमती सामान को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
close