सूने मकान में चोरों का धावा..लाखों के जेवर पार…आरोपियों ने नगदी पर भी किया हाथ साफ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सरकण्डा थाना क्षेत्र के रामा ग्रीन सिटी निवासी पुष्पेन्द्र सिंह के घर में दिन दहाड़े चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय प्रार्थी परिवार के साथ निजी कार्य से जांजगीर गया था। लौटने के बाद घटना की जानकारी मिली। उसने सरकन्डा थाना पहुंचकर मामले में शिकायत की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           सरकण्डा थाना से मिली जानकारी के अनुसार रामा ग्रीन सिटी के मकान नम्बर 33 में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगदी समेत सोने चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया है। घटना के समय मकान मालिक घर में मौजूद नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पहुंचकर प्रार्थी पुष्पेन्द्र सिंह जुर्म दर्ज कराया है।

                     पुष्पेन्द्र सिंंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ निजी काम से जांजगीर गया था। आज दोपहर जब घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने घर के सामान को तीतर वितर किया था। मामले को समझने में देर नहीं लगी। सामानों की तस्दीक के दौरान पाया  अज्ञात चोरों ने सोने चांदी समेत नगद पर हाथ साफ किया है।

            अज्ञात आरोपियों ने लाखों के जेवर के साथ नगदी 35 हजार रूपए की चोरी की है। पुलिस ने पुष्पेन्द्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 434 और 380 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close