सूने मकान से नगदी के साथ लाखों का जेवर पार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CHAKARBHATAबिलासपुर—चकरभाठा में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने जेवरात और नगदी पार कर दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कायम कर लिया है। जांच की बात कही जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             चकरभाटा थाना प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजेश पाण्डेय पारिवारिक कार्यक्रम में मकान पर ताला ज़ड़कर जांजगीर चांपा गये थे। इसी दौरान शाह जेवलर्स कर्मचारी प्रमोद पाण्डे के चकरभाठा स्थित सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोरों ने 5 लाख की चोरी की घटना को  अंजाम दिया।

                        राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज दोपहर प्रमोद पाण्डेय जांजगीर से जब चकरभाटा स्थित निवास पहुंचे तो दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई मिली। कमरे का सारा सामान बिखरा था।  जांच में पता चला की चोरो ने कमरे से करीब पांच तोला पार कर दिया है। पायल और 20 हजार नगद पर भी हाथ किया है। प्रमोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

              डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता ली जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close