सूने मकान से 8 लाख के सामान की चोरी—सोने चांदी के गहने पार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20170904-WA0019बिलासपुर— चकरभाठा थाना क्षेत्र सकरी पुलिस चौकी अन्तर्गत उस्लापुर में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक लक्ष्मण प्रसाद मिरी परिवार के साथ घूमने विशाखापत्तनम गए थे। आज घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। मिरी परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। कार्रवाई के दौरान आठ लाख रूपए से अधिक की चोरी होने का मामला सामने आया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                उस्लापुर में रियल ग्रोथ स्कूल के पास सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मकान मालिक लक्ष्मण प्रसाद मिरी 1 सितम्बर को परिवार के साथ घूमने विशाखापत्तनम गए थे। आज जब मिरी परिवार जब घर पहुंचा तो पैरों के नीचे जमीन खिसक गयी। घर अन्दर सामान विखरा हुआ था। पुलिस को लक्ष्मण प्रसाद मिरी ने बताया कि वह अकलतरा के महाविद्यालय में प्रोफेसर है। पत्नी अरूणा व्यास जांजगीर चांपा जिले के हरदी गांव शिक्षाकर्मी वर्ग 2 की कर्मचारी है।

                              अरूणा व्यास और लक्ष्मण प्रसाद मिरी ने बताया कि सोने चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। नगद समेत करीब आठ लाख की चोरी हुई है। सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही है।

close