सेनानियों और उत्कृष्ठता का हुआ सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

26 janwri police ground (2)बिलासपुर–  परम्परानुरूप गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का मुख्य अतिथि निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सम्मानि किया। भगवान दास टहलयानी, दयाराम कलवानी,  नन्दू भांगे और नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शाल और व श्रीफल भेंट कर मुख्य अतिथि अग्रवाल ने सम्मानित किया।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                    इसके अलावा समारोह के अंत में  मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार देवकीनंदन कन्या उ.मा.स्कूल बिलासपुर को दिया। शासकीय अम्बेडकर कन्या उ.मा.षाला को  द्वितीय स्थान और कुंजन बाई चौकसे उ.मा.विद्यालय पेण्ड्रा की टीम तृतीय स्थान पाने के लिए बधाई दी और सम्मानित किया।IMG_20160126_112148

                          झांकी में प्रथम केन्द्रीय जिला जेल और द्वितीय स्थान पर समाज कल्याण विभाग और तृतीय स्थान पर मुख्यमंत्री कौशल  विकास प्राधिकरण की झांकी को पुरस्कृत किया गया। मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालक और द्वितीय पुरस्कार एन.सी.सी. सीनियर बालिका को दिया गया। नगर निगम से दिया जाने वाला मेजर ध्यानचंद पुरस्कार 11 हजार रूपये,   तैराकी के लिए कु. मानसी रोथान को प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय कार्य करे  लिए मंत्री अमर अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिश्ठ उद्घोषक एल.के.पाण्डे ने किया।

                        समारोह में संभागायुक्त सोनमणि बोरा, आई.जी. पुलिस पवन देव, नगर निगम आयुक्त रानू साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जे.पी. मौर्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

close