सेवा में सहजता ही सरकार का उद्देश्य..अमर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

e-stamping ka subharambh (4)बिलासपुर—बिलासपुर में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से ई-स्टाॅम्पिंग सेवा उपलब्ध होगी। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने आज न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित लोक सेवा केन्द्र में ई-स्टाॅम्पिंग सेंटर का शुभारंभ किया। निकाय मंत्री ने कहा कि सहजता के साथ जनसेवा करना सरकार की प्राथमिकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        ई-स्टाॅपिंग सेवा छत्तीसगढ़ शासन को स्टाॅम्प शुल्क का भुगतान करने की पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत सुविधा है। लोक सेवा केन्द्रों के साथ-साथ वर्तमान में जिले के 20 सामान्य सेवा केन्द्रों में ई-स्टाॅम्पिंग सुविधा मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि सूचना टेक्नालाॅजी से लोक सेवा केन्द्रों से घर बैठे लोगों के काम होंगे। सभी सेवाएं आॅन लाईन करना सरकार की प्राथमिकता है।

           कलेक्टर अन्बलगन पी. ने बताया कि ई-स्टाम्पिंग काउंटर के माध्यम से नान ज्यूडिशियल स्टाॅम्प खरीदा जा सकेगा। पहले स्टाॅम्प पेपर वेंडर के माध्यम से खरीदते थे। यह काम अब कम्प्यूटर से ई-स्टाॅम्प से होगा।कागजों को सुरक्षित रखने का झंझट खथ्म हो जाएगा। ई-स्टाॅॅॅॅम्प सुविधा देने में छ.ग. देश में अग्रणी राज्यों में से एक है। आने वाले समय में व्यवस्था कुछ ऐसी रहेगी कि लोगों को ई-स्टाॅम्प के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा।

                                     सामान्य सर्विस सेंटर के राज्य समन्वयक जय नारायन पटेल में बताया कि छत्तीसगढ़ में 500 सामान्य सेवा केन्द्रों से ई-स्टाॅम्प सेवा दी जाएगी।

स्टाॅम्प मिलेगा कैशलेस 

                                       स्टाम्प खरीदने के लिए नगद भुगतान करने की जरूरत नहीं है। ई-स्टाॅम्प कैशलेस मिलेगा। लोक सेवा केन्द्र उद्घाटन कार्यक्रम में  अग्रवाल ने ई-स्टाम्प के लिए 10 रूपये का भुगतान स्वीप मशीन से किया। अग्रवाल ने कहा कि ई-स्टाॅम्प का भुगतान आर.टी.जी.एस., एन.ई.एफ.टी.,से कैशलेस भुगतान किया जा सकता है।

                           इस अवसर पर महापौर किशोर राय, एल्डरमैन मनीष अग्रवाल,उप पंजीयक सुशील खलको, डिप्टी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

close