सैल्समैन से मारपीट, लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार..पुलिस का दावा..जल्द ही पकड़ में आएंगे फरार तीनों आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- रतनपुर पुलिस ने सैल्समैन से लूटपाट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार तीनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  रतनपुर पुलिस के अनुसार 1 जून को सरकंडा थाना निवासी संजय गुप्ता ने लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अपनी शिकायत में संजय गुप्ता ने बताया कि 1 जून को बिलासपुर से करीब साढ़े 11 बजे बेलतरा वसूली के काम से गया था। बेलतरा स्थित आटो इलेक्ट्रिकल्स से 17 हजार रूपए और सीजी मोटर्स से 1000 रूपए लेकर रतनपुर रवाना हुआ।

                 संजय गुप्ता ने पुलिस को बताया कि करीब 12 बजकर 45 मिनट पर चार मोटरसायकल पर सवार आठ लोग रैनपुर कर्रा के पास चलते हुए घेर लिया। मोटरसायकल सवारों ने लोहे की पाइप से मारपीट किया। पास में रखे एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस के अलावा 18000 और मोबाइल रूपए लूट लिए। शोर शराबे होने पर आठो आरोपी देखते ही देखते फरार हो गए। 

             जानकारी के बाद थाना प्रभारी कृष्णा पाटले जवानों के साथ तत्काल घटना स्थल रैनपुर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की जानकारी देने मुखबीर को लगा दिया। थोड़ी बहुत जानकारी के बाद सायबर सेल के सहयोग से पांच आरोपियों की जानकारी मिली। लूटपाट के पांचों आरोपी प्रदीप सिंह, योगेश पुरी, पुष्पराज साहू, नीतिश कुमार भारती, सुदामा साहू को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया। पांचों ने अपराध भी कबूल किया। वहीं रतनपुर पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ फिलहाल आईपीसी की धारा 395 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close