सोमवार को खुलेगा अधिकारियों का लॉकर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

cash1बिलासपुर—एंटी करप्शन की टीम ने एक दिन पहले प्रदेश के 9 अधिकारियो के घर में दबिश देकर विभिन्न बैको के खाते और लॉकर की चाभी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार कई अधिकारियों के पास  दो से तीन लॉकर है। एसीबी एसपी रत्नेश सिंह ने बताया कि सोंमवार को 12 बजे लाकर खोला जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बिलासपुर के तीन भ्रष्ट धन कुबेरो के यहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश देकर करोडो की बेनामी सम्पत्ती का पता लगाया है। टीम ने रिटायर्ड खाद्य अधिकारी के घर से करोड़ो रुपयो की जमीन के दस्तावेज बरामद किये है। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ एन. के. द्विवेदी के मकान से भी करोड़ो की बेनामी सम्पति मिली है। जिला पंचायत परियोजना अधिकारी आनंद पाण्डेय के घर से एसीबी को करोड़ो की अनुपातहिन सम्पत्ती मिली है।

                          एसीबी की टीम ने इन अधिकारियो के ठिकानों से  दो से तीन लॉकरो की चाभी और बैंक पासबुक भी बरामद किया है। अभी तक बैंकों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। एसीबी पुलिस अधीक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि कि अभी तक तीनो के पास से कितनी सम्पति मिली है इस बारे में दस्तावेंजों के जांच के बाद ही बताया जाएगा। रत्नेश सिंह ने बताया कि कल की कार्रवाई में जब्त दस्तावेजो की जांच चल रही है। अधिकांश अधिकारियो के पास दो से तीन लॉकरो की चाभी मिली है। जिन्हे सोमवार को 12 बजे तक खोला जाएगा।

                  एंटी करप्शन ब्यूरो ने पहले भी नगर निगम बिलासपुर के कार्यपालन यंत्री सुरेश बरूआ, शुभ नरायण पाठक ईई पीएमजीएसवाय बिलासपुर, दयामणि मिंज अतिरिक्त संचालक नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर के बिलासपुर स्थित आवास, अरूण शर्मा सीएमओ नगर पालिका घरघोड़ा रायगढ़ के सरकंडा चौबे कालोनी में दबिश देकर करोड़ो की आनुपातहीन सम्पत्ती का पता लगाया था।

                एसीबी को बरूआ के लाकर से बेन्टेंक्स के गहने मिले थे। शुभ नारायण पाठक के मकान में मिले दस्तावेज और लॉकरो की सही जानकारी नही मिल पायी थी। वैसा ही कुछ एंटी करप्शन ब्यूरो के कल जारी स्टैटमेंट में लोकसेवको के पास मिले दस्तोवेजो और वाहनो से जुडे कागजातों का खुलासा किया । मकान में मिेले बैंको के पासबुक और उनमें रखी रकम के साथ ही लॉकरो में क्या मिला इसकी जानकारी नहीं दी गयी। आज भी एसीबी के अधिकारी दस्तावेज खंगलने की बात कह रहे है।अधिकांश अधिकारियो के पास दो से तीन लॉकरो की चाभी होने की  जानकारी दी जा रही है। यह लाकर किन किन अधिकारियो के और किस बैंक के है इस बारे में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।

close