सोशल मीडिया पर मंत्रीः कांग्रेसियों ने लगाई सवालों की झड़ी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने निकाय मंत्री की सोशल मिडिया पर जनता से संवाद को दिखावा बताया है। कांग्रेसियों ने निकाय मंत्री पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर का विकास सवाल जवाब से नहीं बल्कि काम करने से होता है। दरअसल निकाय मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जनता के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया है। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शेख गफ्फार, प्रदेश सचिव आशीष सिंह, अर्जुन तिवारी, विवेक बाजपायी, महेश दुबे, विजय पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, सम्भागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय और शेख नजीरुद्दीन ने संयुक्त बयान दिया है। नेताओं के अनुसार अमर अग्रवाल 18 साल से बिलासपुर विधान सभा का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछले 13 साल से मंत्री हैं। अब तक शहर विकास की एक भी योजना पूरी नहीं हुई है।

             जनता अव्यवहारिक योजनाओ से परेशान है। ऐसे में कांग्रेस शहर विकास की योजनाओ की सफलता और असफलता के लिए किस तरह जिम्मेदार है। कांग्रेसियो ने सवाल दागते हुए कहा कि सिम्स हास्पिटल मोड़ स्थित हनुमान  मन्दिर विस्थापन का मंत्री ने विरोध किया था। लेकिन बस स्टैंड स्थित हनुमान मन्दिर को विस्थापित कर दिया। 2009 से सीवरेज का काम चल रहा है…जिसकी लागत अरबो में पहुच गयी है। शहर की जनता परेशान है। सिवरेज योजना पूरी तरह असफल है। अरपा प्रोजेक्ट योजना के लिए आज तक एक ईंट भी नहीं रखा गया। लेकिन प्रेजेंटेशन में 15 करोड़ खत्म हो गए।

                     कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट में शराब बिक्री पर भी सवाल उठाए हैं। सवाल किया है कि 201 करोड़ से पाइप लाइन बिछा कर खूंटाघाट से पानी लाने की योजना है। अल्प वर्षा की स्थिति में पानी कहाँ से लाया जाएगा। अरपा नदी की कुल लम्बाई 200 किलोमीटर से ज्यादा नही है। यदि 20 – 20 करोड़ की लागत से 10- .10 किलोमीटर की दूरी पर एनिकेट बना दिया जाए तो अरपा में पूरे साल पानी भरा रहेगा। जल स्तर भी बढ़ जाएगा। प्रेस नोट में कांग्रेसियों ने कई प्रकार के सवाल के अलावा मंत्री पर निशाना भी साधा है।

               कांग्रेसियो ने कहा कि  पिछले 18 सालों में केवल पेड़ की कटाई हुई है। एक भी पेड़ नहीं लगाया गया। शहर का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुच गया है। देश में चर्चा का विषय है।

close