सोशल मीडिया पर 1 करोड़ लोगो ने देखा मोदी का नया रायपुर दौरा

Shri Mi

FILE_TWEETरायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा मंगलवार को सोशल मीडिया में दिन भर छाया रहा। नया रायपुर में हुए उनके विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर ने फेसबुक और ट्विटर पर लोगों की भारी दिलचस्पी देखी गई। प्रधानमंत्री के इन कार्यक्रमों से जुड़ी खबरों को एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने फेसबुक और ट्वीटर पर देखा। उनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने इन खबरों को ट्वीट और रि-ट्वीट किया।लगभग सवा तीन घंटे में हुए उनके सभी कार्यक्रम की पल-पल की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मिलती रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                               मंगलवार को पूरे दिन भर सोशल मीडिया हैशटैग-‘पीएमएटनयारायपुर’राष्ट्रीय स्तर पर पहले नम्बर पर और हैशटैग-‘सीजीटर्नस16’ दूसरे नम्बर पर रहा। देश के कई राज्यों और विदेशों के एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने दोनों हैशटैग को ट्वीटर पर देखा। इतना ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य और प्रधानमंत्री से जुड़ा यह हैशटैग सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल ट्रेन्ड्स में दूसरे नम्बर पर रहा। टैंªडिंग बताने वाले कई ट्वीटर एकाउन्ट समय-समय पर इन दोनों हैशटैग की रैंकिंग भी बता रहे थे।

                                                     बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विशेष आग्रह और आमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम ने आठ सौ एकड़ के रकबे में विकसित ‘नन्दनवन जंगल सफारी’ और एकात्म पथ का लोकार्पण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और बस रैपिड ट्रंाजिट सिस्टम (बीआरटीएस) का शुभारंभ करने के बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम ने राज्यपाल बलरामजी दास टंडन और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ की जनता को राज्योत्सव की बधाई दी।

                                                             पीएम ने ट्वीटर पर भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अपनी शुभेच्छा प्रकट की। उनके अलावा ट्वीटर पर केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, अरूण जेटली, पी.पी. चौधरी, कलराज मिश्र, पियूष गोयल, डॉ. महेश शर्मा, असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानन्द सोनोवाल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा प्रदेश वासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के सोलह वर्ष पूर्ण होने और 17वें साल में प्रवेश पर बधाई दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close