सोशल मीडिया में जुबानी जंग..भाजपा नेताओं ने कहा…मतदाताओं में कांग्रेसियों की नीति और नीयत पर शक

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— सोशल और वेव मीडिया में कांग्रेस और भाजपा नेताओं में चुनावी जंग शुरू हो गयी है। दोनों पक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कोई किसी से कम साबित होने को तैयार है। बहस बहुत नीचे स्तर तक पहुंच गयी है। मालूम हो कि एक दिन पहल एल्डरमैन मनीष जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बयान दिया था। प्रत्याशी एलान में हो रही देरी पर चुटकी साधते हुए जनता के साथ छल प्रपं की बात कही थी। इसी बीच पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने प्रेस नोट जारी कर शक जाहिर किया कि लिविबिलिटी इन्डेक्स में बिलासपुर को 13 वां स्थान बहुत बड़ा मजाक है। क्योंकि  बिलासपुर में इतना प्रदूषण है कि 38 हजार से अधिक मतदाता नदारद हो गए हैं। जिनका आज तक अता पता नहीं है। इतना पढ़ने और सुनने के बाद मनीष अग्रवाल के बाद एल्डरमैन राजेन्द्र भण्डारी और प्रवीण दुबे समेत रामदेव भी कांग्रेस नेता का जवाब देने मैदान में उतर गए हैं।
                               एल्डरमैन राजेन्द्र भण्डारी, मनीष अग्रवाल, प्रवीण दुबे और रामदेव कुमावत ने बताया कि कांग्रेस नेता और पार्षद शैलेन्द्र जयसवाल टिकटार्थियों के एजेन्ट हैं। शैलेन्द्र जायसवाल का जनता के सुख दुःख से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें बताना होगा कि शैलेन्द्र जायसवाल करते क्या हैं। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जनता की नुमाइंदे ही हैं।
           राजेन्द्र और अन्य भाजपा नेताओं ने बताया कि वार्ड पार्षद रहते हुए शैलेन्द्र ने कितने घरो में नल लगवाये। सफाई अभियान में उनका क्या योगदान है। कितने लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाया। अपने वार्ड में धरना प्रदर्शन कर उन्होनें जनता को क्या दिया। विकास कार्य में उन्होंने कदम कदम पर रोड़ा अटकाया। अब जबकि उनके ही वार्ड में जनाधार कमजोर हो गया है तो शहर के तापमान की चिंता सताने लगी है।
                      भण्डारी और रामदेव कुमावत ने कहा कि लिविबिलटी इंडेक्स में शहर की बदलती तस्वीर शैलेन्द्र जायसवाल को रास नहीं आ रही है। जो पार्षद अपने वार्ड में सफाई नहीं करवा सकता उसे देशवासियों की चिंता करना हास्यास्पद है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चूंकि चुनाव सिर पर है। कांग्रेस नेताओं ने ठीक से विपक्ष की भूमिका में भी नजर नहीं अाए। यही कारण है कि कांग्रेसी जनता को बरगलाना शुरू कर दिया है। यह जानते हुए भी कांग्रेस नेता सैकड़ो टुकड़ो में बटे हुए हैं। सबकी अपनी ढपली अपना राग है। यही कारण है कि जनाधार पाने के लिए भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
                                               भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मतदाताओं को फर्जी बताना लोकतंत्र का अपमान है। दरअसल कांग्रेस नेताओं को सत्ता की भूख इतनी बढ़ गयी है कि सच और झूठ में फर्क करना भूल गए हैं। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस नेता विकास कार्यो को पचा नही पा रहे हैं। इसलिए केवल विरोध के लिए विरोध वाले बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की न तो नीयत साफ है और ना ही नीति। ऐसे लोगो को जनता हराकर ही रहेगी।
close