सौरभ बने इंटक प्रदेश अध्यक्ष…जिला कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी..कहा..मजदूर हितों की करेंगे सुरक्षा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस की अनुशन्सा पर कांग्रेस राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गान्धी के निर्देश पर सौरभ दुबे को मजदूर संगठन इन्टक छत्तीसगढ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सौरभ दुबे की नियुक्ति पर जिला और प्रदेश कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।(cgwall.com के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे)
                               प्रदेश कांग्रेस संगठन की मांग और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर बिलासपुर के कांग्रेस नेता सौरभ दुबे को छत्तीसगढ़ राज्य का इन्टक अध्यक्ष बनाया गया है। नई दिल्ली से जारी पत्र में इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी कर कहा है कि सौरभ दुबे मजदूरों के हितों में काम करेंगे। साथ ही मजदूरों की समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती के साथ पेश कर न्याय की मांग करेंगे। मजदूरों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
                       सौरभ दुबे की नियुक्ति पर जिला,शहर और प्रदेश कार्यकारिणी और नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।
close