मुंबई-प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शनिवार को रोका सेरेमनी की आयोजन करके अपने इंगेजमेंट की ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी. ये कपल तीन महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहा है. और खबरों कि मानें तो प्रियंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. निक अपने पूरे परिवार के साथ रोका सेरेमनी के लिए भारत आए थे.रोका सेरेमनी से लेकर पार्टी तक की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. चार दिन प्रियंका के साथ व्यतीत करने के बाद, बीते दिनों निक जोनास अपने पेरेंट्स के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए. अमेरिका जाने से पहले निक अपने परिवार के साथ प्रियंका के पुराने घर और अनाथालय गए थे. तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू कर दी है.
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
स्काई इज पिंक की टीम ने प्रियंका की वैनिटी वैन को डैकोरेट कर उन्हें सरप्राइज दिया, और उनकी इंगेजमेंट को सेलिब्रेट किया. स्काई इज पिंक की टीम ने एक बड़ा सा बैलून रिंग प्रियंका के वैन में रखा. इसकी तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और कैप्शन भी लिखा, कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, ओह दैट रिंग.
via @priyankachopra instagram story pic.twitter.com/rCoty4FvKB
— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) August 20, 2018
टीम ने प्रियंका के साथ केट भी कट किया. केक पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का स्टेचू था. स्टेचू का लुक श्लोका और आकाश की इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका और निक के लुक से लिया गया था. प्रियंका ने स्काई इज पिंक के टीम के साथ बहुत मस्ती की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.