दो मोटर सायकल में टक्कर…सैल्समैन का टूटा पैर…केयर एण्ड क्योर महिला कर्मचारी ने कहा..नहीं दूंंगी खर्च..पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पहले तो गलत साइड से आकर एक मोटर सायकल सवार ने दूसरे मोटरसायकल सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर से दूसरे मोटरसायकल सवार नीरज दुबे के पैर की हड्डी टूट गयी। टक्कर मारने वाले मोटर सायकल सवार ने पहले तो मदद देने से इंंकार कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा..तो  महिला और पुरूष ने कहा कि इलाज के लिए तैयार हैं। बीच बचाव के बाद जब मामला शांत हुआ तो…पीड़ित ने अस्पताल में भर्ती करने के बाद मदद देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर न्याय की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     दो दिन पहले रिवर व्यू मोड़ से प्रताप चौक की तरफ आ रहे मोटर सायकल सवार नीरज दुबे को रांग साइड से आकर दूसरे मोटर सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे नीरज दुबे घटना स्थल पर गिर गया। घुटने में गंभीर चोट आने के बाद उसे लोगों ने पास स्थित केयर एण्ड क्योर में भर्ती कराया। जबकि टक्क मारने वाले मोटरसायकल को संतोष मिश्रा चला रहा था। पीछे केयर एण्ड क्योर की कर्मचारी लता मिश्रा बैठी थी। इसके पहले भीड़ उग्र होती..लता मिश्रा ने कहा कि उसका इलाज केयर एण्ड क्योर में कराने तैयार हैं। बशर्ते घायल नीरज दुबे थाने में शिकायत ना करे।

                 पीड़ित नीरज दुबे ने बताया कि शिकायत नहीं किए जाने के बाद महिला ने इलाज कराने से इंंकार कर दिया। उसने कहा कि केवल पांच हजार रूपए ही देगी। इससे ज्यादा देने का सवाल ही नहीं उठता है। जबकि केयर क्योर प्रबंधन ने कहा कि इलाज में 25 हजार रूपए खर्च आएंगे। जब महिला ने खर्च देने से इंंकार कर दिया और दूसरे अस्पताल का रास्ता दिखा दिया गया। जबकि महिला केयर एण्ड क्योर में बड़े पद पर कार्यरत है।

                        नीरज दुबे के अनुसार आनन फानन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार के सहयोग से उसे संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन लता मिश्रा ने खण्डूजा अस्पताल पहुचकर बताया कि पांच हजार से एक रूपए अधिक नहीं देगी। जो करना हो कर लो। यदि एफआईआर दर्ज कराया तो पांच हजार भी नहीं देगी।नीरज दुबे ने कहा वह फुड सेल्समैन है। इतने रूपए नहीं है कि खर्च उठा सकूं। इसलिए कम से कम इलाज का आधा खर्च उठाए। लेकिन उसने धमकी देते हुए कहा कि एक रूपए भी नहीं देंगी। अन्त में शनिवार को सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। यदि न्याय नहीं मिला तो कोर्ट भी जाएगा।

फिलहाल नीरज दुबे की स्थित दयनीय है। मीडिया से मदद की गुहार कर दोषी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांंग की है। नीरज ने बताया कि उसने देख लेने की धमकी भी दी है।

close