स्कूल के 30 बच्चे करंट की चपेट में

Chief Editor
2 Min Read
 curent 2
                  अंबिकापुर  ( अमर तोमर )।  कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ के ग्राम कछौड़ के अंतर्गत आने वाले गुडरूपारा में संचालित प्राथमिक स्कूल में उस समय दहशत फैल गई जब एक के बाद 30 बच्चें करंट की चपेट में आ गये। आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली सभी घायल बच्चों को मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
                   मनेन्द्रगढ़ के कछौड़ संकुल के गुडरूपारा में संचालित प्राथमिक शाला में लगभग  जब बच्चें स्कूल में थे । तभी अचानक दरवाजों और खिड़कियों में करंट आने लगा। करंट की चपेट में आने से बच्चें चीखने चिल्लाने लगे। बच्चो के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण स्कूल पहुंचे और उसके बाद सभी बच्चों को अलग अलग वाहनों  से मनेन्द्रगढ़ के अस्पताल के लिये रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों के दल ने सभी बच्चों का उपचार शुरू कर दिया गया। अस्पताल में 30बच्चों को भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
curent 1
– घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रभारी कलेक्टर संजीव झॉ और पुलिस अधीक्षक बी.एस.धु्रव अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टर से पूरी जानकारी ली। घटना के बाद विद्युत विभाग की एक टीम को स्कूल के लिये रवाना किया गया। जिसकी जांच के बाद यह सामने आ सकेगा कि घटना कैसे हुई। कलेक्टर ने घायल बच्चों के परिजनों को 2-2 हजार रूपये की सहायता राशि दिये जाने के निर्देश विकासखंड शिक्षाधिकारी को दिये हैं। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
close