स्कूल छात्रा से दुष्कर्म,आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

जबलपुर।जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र में आज एक स्कूल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी अनुसार 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह शौच के लिए गयी थी, तभी उसी को पढ़ाने वाला एक शिक्षक उसे स्कूल ले गया, जहां उसने स्कूल के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद फरार आरोपी शिक्षक विकास कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीडित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसके साथ जनवरी माह से दुराचार कर रहा था।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close