स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले,कई DEO,डिप्टी डायरेक्टर व ज्वाइंट डायरेक्टर इधर से उधर,देखे लिस्ट

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को संयुक्त संचालक और उप संचालक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है. रायपुर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ योगेश शिवहरे को संयुक्त संचालक एससीईआरटी तो उनके स्थान पर संयुक्त संचालक एससीईआरटी जसिंता एक्का को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अनेक अधिकारियों को तबादला किया गया है.

Join Our WhatsApp Group Join Now
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में संयुक्त संचालक ,उपसंचालक और जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं  । इस सूची में करीब 2 दर्जन  अधिकारियों के नाम शामिल हैंं।
जिनमें किशोर कुमार संयुक्त संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान रायपुर से संयुक्त संचालक संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय अंबिकापुर जिला सरगुजा , संजीव श्रीवास्तव संयुक्त संचालक अंबिकापुर जिला सरगुजा से संयुक्त संचालक राष्ट्रीय शिक्षा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान रायपुर , डॉ योगेश शिवहरे प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर से संयुक्त संचालक एससीईआरटी रायपुर , श्रीमती जेसीन्ता एक्का संयुक्त संचालक एसईसी एससीईआरटी रायपुर से प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर, एसआर सूर्यवंशी जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर से डाइट कांकेर,  आरके वर्मा रायपुर से जिला शिक्षा अधिकारी बलोदा बाजार , एके भार्गव जिला शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार से राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर ,  गिरधर मरकाम जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर ,  हेमंत उपाध्याय उपसंचालक कार्यालय संयुक्त संचालक दुर्ग से जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव,  ए पी एक्का  जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर से डाइट अंबिकापुर  जिला सरगुजा, दिनेश कुमार कौशिक उपसंचालक रायपुर से राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर , , एन . कुजूर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती  से जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर , बीआर ध्रुव जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर से उपसंचालक कार्यालय संयुक्त संचालक दुर्ग,  जेपी पुष्प डाइट पेण्ड्रा जिला बिलासपुर से जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़,  श्रीमती रमाकांति साहू शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर से डाइट पेंड्रा जिला बिलासपुर  , घनश्याम नेताम डाइट बेमेतरा से कबीरधाम ,  एन के प्रधान डाइट कबीरधाम से डाइट रायपुर,  के के उद्देश्य जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर से डाइट दंतेवाड़ा ,  डी समैया जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा से जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर ,  करमन खटकर  एससीईआरटी रायपुर से डाइट बेमेतरा , जेके प्रसाद डाइट दंतेवाड़ा से जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा ,  श्रीमती  मीता मुखर्जी एससीईआरटी रायपुर से जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ,  आरती आदित्य उपसंचालक बिलासपुर से उपसंचालक लोक शिक्षा संचालनालय रायपुर और मनोज सिंह जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा से प्राध्यापक शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर पदस्थ किए गए हैं।

देखिए सूची…


By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close