स्प्रे डालकर चोरों ने किया हाथ साफ .होश में आने से पहले..लाखों का जेवर किया पार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— चोरों ने स्प्रे डालकर बेहोश करने के बाद लाखों रूपयों के जेवर पर हाथ साफ किया है। चोकों ने घटना को अंजाम सिविल लाइन क्षेत्र के सर्वमंगला कालोनी के साईप्रभा अपार्टमेन्ट में अंजाम दिया है।
 
                सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सर्वमंगला कालोनी के सांई प्रभा अपार्टमेंट में चोरों ने परिवार के सदस्यों पर नशीला स्प्रे छिड़काव कर चोरी की वारदात को अजां दिया है। घटना गुरूवार की रात की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि रात के समय घर के सभी लोग गहरी नींद मे थे।  चोर ने मेन गेट से प्रवेश कर आलमारी में रखे लाखो रुपये के  जेवर पार कर दिए।
  
                 पुलिस के अनुसार मकान मालकिन को चोरी की जानकारी सुबह उठने के बाद हुई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने जानकारी दी कि सर्वमंगला कालोनी के साई प्रभा अपार्टमेंट में रहने वाली सुजाता मिंज पति प्रमोद मिंज गुरुवार की रात घर में सोई थी। सुबह 5 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि हाल का लाइट जल रही है।  कमरे के अंदर रखी  आलमारी खुली थी।
  
               आलमारी देखने के बाद पता चला कि चोरों ने लॉकर में रखी सोने की एक चेन, टाप्स, दो सोने की अंगूठी, कान की  बाली पार की है। चोर घर के मेन गेट से अंदर आया था। शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि चोरी के समय आरोपियों ने “नशीले स्प्रे”का उपयोग किया है। जिसके कारण घर में सो रही सुजाता मिंज को चोर के अंदर आने की जानकारी ही नही हुई। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
close