स्मार्ट सिटी के खिलाड़ी भी बनेंगे स्मार्ट-अमर

cgwallmanager
2 Min Read

amar_cricektबिलासपुर। खेल से हमें धैर्य और मनोयोग से कार्य करने की शिक्षा मिलती है। खेल मैदान में सफल और असफल दोनों खिलाड़ी आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ मिलते हैं। यह मैदान असफलता को भी सकारात्मक दृष्टि से ग्रहण करने की सीख देता है। उक्त बातें आज नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल ने सीएमडी काॅलेज के मैदान में आयोजित अंतरशालेय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर कही। प्रतियोगिता ए.बी.व्ही.पी. एवं डाॅ. सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी भावना से हर प्रतियोगिता जीती जा सकती है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल जीवन का आवश्यक अंग होना चाहिए। बिलासपुर अब स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। यहां के प्रतियोगी खिलाड़ी भी स्मार्ट बनेंगे। उन्हांेने इस प्रतियोगिता के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे स्कूली बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित कर सकारात्मक कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अध्यक्ष सी.व्ही.रमन विश्व विद्यालय के कुल सचिव श्री शैलेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश को अच्छे क्रिकेटर की जरूरत है। स्कूल जीवन से ही प्रयास कर योग्य खिलाड़ी मिल सकते हैं।  इस अवसर पर सीएमडी काॅलेज के अधिष्ठाता श्री संजय दुबे ने कहा कि 11 दिनों से आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को अपने खेल प्रदर्शन करने का अच्छा मौका मिला है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर में अच्छे मैदान तैयार किये जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close